BCCI changed the Schedule: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) के शेड्यूल में बड़ा बदलाव किया है. इसके तहत मैचों की तारीख और जगह को एक-दूसरे से बदला गया है. गुजरात में 26 अप्रैल को हने वाले म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन चुनाव के कारण गुजरात और चेन्नई के बीच खेले जाने वाले मैच में बदलाव किया गया है. राज्य में अहमदाबाद ही नहीं, बल्कि कई बड़े शहर जैसे सूरत, वडोदरा, राजकोट, भावनगर, जामनगर, गांधीधाम, सहित कई और शहरों में म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन के चुनाव हैं. वोटों की गिनती 28 अप्रैल को होगी.
जानें क्या हुआ बदलाव
बोर्ड सचिव देवजीत सैकिया के बताए नए कार्यक्रम के अनुसार 26 अप्रैल को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पहले चेन्नई और गुजरात के बीच खेले जाने वाला मैच अब ठीक इसी तारीख को चेन्नई के एम चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा. मैच दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा. इस बदले कार्यक्रम के परिणामस्वरूप 21 मई को पहले चेन्नई में प्रस्तावित मुकाबला अब अहमदाबाद में खेल जाएगा. और यह मैच शाम 7:30 बजे से आयोजित होगा. BCCI ने जारी रिलीज में कहा, 'गुजरात के अहमदाबाद और अन्य शहरों में म्युनिसिपल इलेक्शन को देखते हु यह जरूरी बदलाव किया गया है.
प्वाइंट्स टेबल में दोनों टीमों की स्थिति
पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स अपना अगला मुकाबला मंगलवार को केकेआर के खिलाफ खेलेगी. पिछले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स दिल्ली को 23 रन से हराकर अपना खाता खोलने में सफल रही थी. वहीं, गुजरात टाइटंस ने भी चार मैचों से इतने ही प्वाइंट्स हासिल कर लिए हैं और यह टीम टेबल में पांचवे नंबर पर है. गुजरात का अगला मैच केकेआर के खिलाफ अहमदाबाद में शुक्रवार को खेल जाएगा. गुजरात जहां टेबल में फिलहाल पांचवें नंबर पर है, तो चेन्नई एक जीत के साथ नौवें नंबर की टीम है
Vaibhav Sooryavanshi: वर्ल्ड क्रिकेट का नया सिक्सर किंग, हर 5वीं गेंद पर जड़ रहा छक्का, दोगुने अंतर से टूटेगा पोलार्ड का वर्ल्ड रिकॉर्ड
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं