विज्ञापन

Vaibhav V/S Sachin: वैभव के लिए 17 साल की उम्र से पहले सचिन का बड़ा चैलेंज, सूर्यवंशी तोड़ पाएंगे तेंदुलकर के 4 महारिकॉर्ड

Vaibhav V/S Sachin: वैभव सूर्यवंशी ने एक सीजन पहले सचिन का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ते हुए अपने नाम किया था, लेकिन असल चैलेंज शुरू होता है अब

Vaibhav V/S Sachin: वैभव के लिए 17 साल की उम्र से पहले सचिन का बड़ा चैलेंज, सूर्यवंशी तोड़ पाएंगे  तेंदुलकर के 4 महारिकॉर्ड
Vaibhav V/S Sachin: वैभव सूर्यवंशी और सचिन तेंदुलकर
X: Social Media

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) में हाल ही आरसीबी के खिलाफ सिर्फ 26 गेंदों पर 78 रन बनाकर विश्व क्रिकेट में कौतूहल का विषय बने वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) को लेकर अब अलग ही स्तर पर चर्चा हो रही है.  बड़ी संख्या में एक वर्ग उन्हें और खेल के महानतम सर्वकालिक दिग्गजों को लेकर इस पहलू से चर्चा कर रहे हैं कि सचिन और बाकी महानतम अपनी 15 साल की उम्र में कैसा प्रदर्शन कर रहे थे, वगैरह..वगैरह. यह सही है कि वैभव ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में सचिन से कहीं पहले (12 साल, 284 दिन) की उम्र में अपना करियर शुरू किया, लेकिन इसके साथ ही आईपीएल में शतक जड़ने और कई बड़े रिकॉर्ड बनाने के बावजूद बावजूद सचिन के कई महा रिकॉर्ड हैं, जिन्हें तोड़ना वैभव सूर्यवंशी के लिए एक बड़ा चैलेंज है. कुल मिलाकर सचिन तेंदुलकर के अभी ऐसे 4 महा रिकॉर्ड हैं, जिन्हें 17 साल की उम्र से पहले यानी अगले दो साल में वैभव के लिए मिटा पाना बहुत ही बड़ी चुनौती होगा. चलिए बारी-बारी से जान लीजिए कि ये 4 कौन-कौन से रिकॉर्ड हैं.  

1. पहला फर्स्ट क्लास शतक

वैभव भले ही सचिन से पहले फर्स्ट क्लास करियर का आगाज कर गए, लेकिन क्या वह सचिन की उम्र से पहले पहले शतक बना पाएंगे? वैभव ने अभी तक बिहार के लिए 8 फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं. और इनमें उन्होंने सिर्फ 17.25 के औसत से 207 रन बनाए हैं. उनकी 12 पारियों में सिर्फ एक ही अर्द्धशतक आया है. वहीं, सचिन तेंदुलकर ने अपना पहला फर्स्ट क्लास शतक पहली ही रणजी ट्रॉफी मैच में 11 दिसंबर 1988 को गुजरात के खिलाफ बनाया था. तब सचिन ने 15 साल, 232 दिन की उम्र में वानखेड़े स्टेडियम में नाबाद 100 रन बनाए थे. वैभव की उम्र फिलहाल 15 साल कुछ दिन है. और जब इस बार रणजी ट्रॉफी सीजन शुरू होगा, तो वैभव के सामने यह रिकॉर्ड तोड़ने का मौका होगा, जो उनके लिए सचिन की ओर से बड़ा चैलेंज है. खासकर उनकी बैटिंग शैली को देखते हुए. 

2. सचिन से पहले भारत के लिए वनडे ब्रेक?

हो सकता है कि फिलहाल वैभव की प्रचंड फॉर्म को देखते हुए सेलेक्टर इसी साल जिंबाब्वे दौरे में इस लेफ्टी बल्लेबाज को इंडिया कैप थमा दें. लेकिन असल सवाल उनके लिए रेड-बॉल क्रिकेट को लेकर है कि क्या वह सचिन का सबसे कम उम्र में वनडे मैच खेलने का रिकॉर्ड तोड़ पाएंगे? सचिन ने पहला वनडे पाकिस्तान के खिलाफ गुजरावाला में 16 साल 238 दिन की उम्र में खेला था? ऐसे में यह भी वैभव के लिए एक बड़ी चुनौती है

3. सचिन से पहले टेस्ट पास कर पाएंगे वैभव?

वनडे की तरह ही यही सवाल वैभव के टेस्ट आगाज को लेकर है. और यह चैलेंज कहीं ज्यादा बड़ा है. सचिन ने भारत के लिए पहला टेस्ट मैच कराची में 16  साल 205 दिन की उम्र में खेला था. और अब सवाल यह है कि क्या वैभव कुछ ऐसा करेंगे, जिससे सलेक्टर उन्हें इस उम्र से पहले टेस्ट कैप देने पर मजबूर हो जाएं? यह चैलेंज के लिए बहुत ही बड़ा है. सचिन सभी स्तर की 'घरेलू टेस्ट' परीक्षा पास करके टेस्ट कैप हासिल करने में सफल रहे थे. इस लिहाज से वैभव के लिए आने वाला रणजी सीजन बहुत ही अहम है क्योंकि चुनौतियों उनके सामने एक नहीं, बल्कि कई पहलुओं से हैं. 

4. सचिन की उम्र से पहले टेस्ट अर्द्धशतक

सचिन ने टेस्ट आगाज के बाद सिर्फ 16 साल 214 दिन की उम्र में पाकिस्तान के खिलाफ पहला टेस्ट अर्द्धशतक जड़ा था. और अब जब वैभव की तुलना कुछ कारनामों के बाद सचिन से होने लगी है, तो उनके सामने सवाल यह भी बराबर बना रहेगा कि क्या सूर्यवंशी सचिन की इस उम्र से पहले टेस्ट अर्द्धशतक जड़ पाएंगे? कुल मिलाकर सचिन के ये 4 मेगा रिकॉर्ड वैभव के लिए एक बड़ा चैलेंज हैं. इन्हें तौड़ने के लिए वैभव को इस साल रणजी ट्रॉफी सीजन से पहले लक्ष्य तय करते हुए खेल पर काफी काम करना होगा. यह तो सभी जानते हैं कि उनमें क्षमता है, लेकिन यहां बात खुद को फॉर्मेट के हिसाब से समायोजित करने का है. 

यह भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी को गावस्कर ने दी बड़ी नसीहत, मीडिया को भी किया आगाह

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com