विज्ञापन

देसी लड़के से स्टाइल किंग कोहली बनने तक, 17 साल में कैसे बदला विराट का लुक, बन गए स्टाइलिश यूथ आइकन

दिल्ली का एक सिंपल पंजाबी लड़का, जो कभी बैगी जींस और स्पाइकी हेयर में नजर आता था, कैसे धीरे-धीरे ग्रूमिंग, फिटनेस और क्लीन फैशन सेंस के जरिए खुद को ट्रांसफॉर्म करता गया, यह सफर बेहद दिलचस्प है.

देसी लड़के से स्टाइल किंग कोहली बनने तक, 17 साल में कैसे बदला विराट का लुक, बन गए स्टाइलिश यूथ आइकन
कोहली आज युवाओं के लिए सिर्फ इंस्पिरेशन नहीं, बल्कि एक तरह का स्टाइल ब्लूप्रिंट बन चुका है.

Virat Kohli: क्रिकेट के मैदान पर आक्रामक अंदाज, फिटनेस और रिकॉर्ड्स के लिए पहचाने जाने वाले विराट कोहली ने बीते 17 साल में सिर्फ अपने खेल से ही नहीं, बल्कि अपने स्टाइल से भी एक अलग पहचान बनाई है. आज उनका नाम सिर्फ रन बनाने या कप्तानी के लिए नहीं, बल्कि फैशन और पर्सनल स्टाइल के लिए भी लिया जाता है. लेकिन, यह बदलाव रातों-रात नहीं आया. दिल्ली का एक सिंपल पंजाबी लड़का, जो कभी बैगी जींस और स्पाइकी हेयर में नजर आता था, कैसे धीरे-धीरे ग्रूमिंग, फिटनेस और क्लीन फैशन सेंस के जरिए खुद को ट्रांसफॉर्म करता गया, यह सफर बेहद दिलचस्प है. यही वजह है कि विराट का स्टाइल इवोल्यूशन आज युवाओं के लिए सिर्फ इंस्पिरेशन नहीं, बल्कि एक तरह का स्टाइल ब्लूप्रिंट बन चुका है.

बैगी जींस और स्पाइकी हेयर वाला दिल्ली बॉय

2008 में इंटरनेशनल क्रिकेट में एंट्री करने वाले विराट का शुरुआती लुक बिल्कुल उस दौर के दिल्ली के टीनएजर्स जैसा था. बैगी जींस, कैजुअल टी-शर्ट्स, स्पाइकी हेयर स्टाइल और थोड़ा लाउड फैशन. उस समय उनका स्टाइल ज्यादा एक्सपेरिमेंटल था, लेकिन उसमें फिनिशिंग की कमी साफ दिखती थी.

ये भी पढ़ें: पिछले 3 साल में कितना बदल गया वैभव सूर्यवंशी का लुक? सिंपल लड़के से स्टाइल आइकन बनने तक का सफर

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: Instagram/@virat.kohli  

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: Instagram/@virat.kohli

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: Instagram/@virat.kohli

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: Instagram/@virat.kohli

ग्रूमिंग के साथ आया क्लीन लुक

जैसे-जैसे करियर आगे बढ़ा, विराट के लुक में भी मैच्योरिटी दिखने लगी. हेयरस्टाइल से लेकर दाढ़ी तक, सब कुछ ज्यादा ग्रूम्ड और शार्प हो गया. यही वो फेज था जब उन्होंने समझा कि स्टाइल सिर्फ कपड़ों का नहीं, ओवरऑल पर्सनैलिटी का हिस्सा होता है.

ये फोटो विराट और अनुष्का शर्मा की शादी के ठीक बाद की है.

ये फोटो विराट और अनुष्का शर्मा की शादी के ठीक बाद की है.
Photo Credit: Instagram/@virat.kohli

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: Instagram/@virat.kohli

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: Instagram/@virat.kohli

मोनोक्रोम और मिनिमल स्टाइल का कमाल

विराट कोहली ने धीरे-धीरे चमकीले, तड़क-भड़क वाले कपड़ों से दूरी बनाकर मोनोक्रोम और मिनिमल लुक अपनाया. ऑल-ब्लैक या ऑल-बेज आउटफिट्स, क्लीन स्नीकर्स और सिंपल सिल्हूट्स ने उनके स्टाइल को एक अर्बन एज दिया. यही वजह है कि उनका स्ट्रीट वियर आज भी युवाओं के बीच ट्रेंड सेट करता है.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: Instagram/@virat.kohli

एयरपोर्ट लुक से बना ‘एथलीजर किंग'

एयरपोर्ट पर विराट का स्टाइल अलग ही लेवल पर नजर आता है. कम्फर्टेबल जॉगर्स, ओवरसाइज हुडीज, स्नीकर्स और कैप्स के साथ उन्होंने एथलीजर फैशन को मेनस्ट्रीम बना दिया. उनका ये रिलैक्स्ड लेकिन शार्प लुक आज कई लोगों के लिए इंस्पिरेशन है.

Latest and Breaking News on NDTV

फॉर्मल वियर में टेलर्ड परफेक्शन

रेड कार्पेट हो या अवॉर्ड फंक्शन, विराट का टेलर्ड सूट लुक हमेशा ऑन पॉइंट रहता है. शार्प कट ब्लेजर्स, क्लीन लाइन्स और कॉन्फिडेंस के साथ वह फॉर्मल वियर को भी उतना ही effortless बना देते हैं. कई मौकों पर उनके बोल्ड और स्टेटमेंट ब्लेजर्स ने उनके लुक को अलग ही एज दिया है, जिससे साफ दिखता है कि वह नए स्टाइल एक्सपेरिमेंट करने से नहीं घबराते.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: Instagram/@virat.kohli

शादी के बाद आया अंडरस्टेटेड लग्जरी टच

अनुष्का शर्मा के साथ शादी के बाद विराट के स्टाइल में एक subtle बदलाव भी देखा गया. ज्यादा क्लीन, एलिगेंट और अंडरस्टेटेड फैशन चॉइसेज सामने आए. उनकी वेडिंग लुक ने तो ग्रूम्सवियर के लिए नया ट्रेंड ही सेट कर दिया, जिसे लंबे समय तक कॉपी किया गया.

Latest and Breaking News on NDTV

आज का विराट: स्टाइल और कॉन्फिडेंस का परफेक्ट मिक्स

आज विराट कोहली सिर्फ क्रिकेट स्टार नहीं, बल्कि एक स्टाइल आइकन हैं. उनका लुक अब ज्यादा balanced, क्लीन और पर्सनालिटी ड्रिवन हो चुका है. उन्होंने ये साबित किया है कि स्टाइल महंगे कपड़ों से नहीं, बल्कि सही चॉइस और कॉन्फिडेंस से बनता है.

दिल्ली का वही सिंपल पंजाबी लड़का आज ग्लोबल फैशन मैप पर अपनी पहचान बना चुका है, और यही उनका असली ‘स्टाइल डीकोड' है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com