तेज गेंदबाज मुकेश चौधरी के सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ आईपीएल मैच में खराब प्रदर्शन के बावजूद चेन्नई सुपर किंग्स के मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा कि उनकी टीम नए नायकों की तलाश में अपने खिलाड़ियों का समर्थन जारी रखेगी. चेन्नई को शुक्रवार को खेले गए मैच में सनराइजर्स से छह विकेट से हार का सामना करना पड़ा. यह इस सत्र में उसकी दूसरी हार है.
इस सत्र में पहली बार खेल रहे मुकेश को 'इंपैक्ट सब्सीट्यूट' के रूप में उतारा गया लेकिन उन्होंने एक ओवर में 27 रन लुटाए. यह आईपीएल के वर्तमान सत्र में दूसरा सबसे महंगा ओवर है. फ्लेमिंग ने मैच के बाद संवाददाताओं से कहा,"आज हमें मुकेश चौधरी को उतारने का मौका मिला. कुछ समय पहले उसने अच्छा प्रदर्शन किया था लेकिन आज उसका दिन नहीं था. लेकिन यह आईपीएल का हिस्सा है."
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
उन्होंने कहा,"यह खिलाड़ियों के प्रबंधन से जुड़ा है और जब आप अपनी मारक क्षमता में खुद को कमतर पाते हैं तो फिर यह नए नायकों के तलाश से जुड़ जाता है. आज ऐसा नहीं हुआ लेकिन हम जिन खिलाड़ियों को आजमा रहे हैं उन पर हमें भरोसा है तथा उन्होंने अच्छा अभ्यास किया है और अपनी भूमिका अच्छी तरह से निभा रहे हैं."
चेन्नई को इस मैच में तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान की सेवाएं नहीं मिल सकी जो टी20 विश्व कप के लिए अपना वीजा लगाने के लिए बांग्लादेश गए हैं. फ्लेमिंग से पूछा गया कि क्या चेन्नई को रहमान की कमी खली, उन्होंने कहा,"इसमें कोई संदेह नहीं, यह आईपीएल का हिस्सा है. वह यहां नहीं था तो हम उसका उपयोग नहीं कर सकते थे. आईपीएल में खिलाड़ियों का चोटिल होना और किसी कारण से खिलाड़ी की सेवाएं नहीं मिलना प्रक्रिया का हिस्सा है."
यह भी पढ़ें: IPL 2024: "ऐसा लगता है कि नीलामी में..." प्रीति जिंटा ने 'गलत शशांक सिंह' को नीलामी में खरीदने पर कही बड़ी बात
यह भी पढ़ें: IPL 2024: "अगर टी20 विश्व कप में विराट कोहली होते तो..." पैट कमिंस की 'दरियादिली' पर भड़के मोहम्मद कैफ, पूछा ये सवाल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं