मुंबई इंडियंस की कप्तानी एक ऐसा विषय है जिसको लेकर मौजूदा सीजन में काफी चर्चा हुई है. फ्रेंचाइजी ने सीजन की शुरुआत से पहले रोहित शर्मा की जगह हार्दिक पंड्या को कप्तान बनाया था और इसको लेकर काफी बहस हुई है कि यह फैसला सही था या नहीं. ऊपर से मुंबई इंडियंस की शुरुआत काफी खराब रही है. हार्दिक पांड्या की अगुवाई में टीम को लगातार हार का सामना करना पड़ा है. मुंबई इंडियंस को लगातार तीन मैचों में हार का सामना करना पड़ा है और लीग के 17वें मुकाबले के बाद मुंबई इंडियंस अंक तालिका में सबसे नीचे हैं. मुंबई इंडियंस को अभी भी अपनी पहली जीत का इंतजार है. वहीं इस दौरान हार्दिक पांड्या को फैंस के गुस्से का सामना करना पड़ा है. यहां तक कि वानखेड़े स्टेडियम में भी, जो मुंबई इंडियंस का घरेलू मैदान है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस की हालिया हार के बाद, भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मनोज टावरी ने कहा कि पंड्या को टीम के अगले गेम से पहले बर्खास्त किया जा सकता है. जिस पर वीरेंद्र सहवाग ने दिलचस्प कमेंट किया.
वीरेंद्र सहवाग ने कहा,"बात उन्होंने सही कही है, पर थोड़ी जल्दी कह गए...यह टीम रोहित शर्मा की कप्तानी में भी 5 मैच लगातार हारी है, 5-0 और उसके बाद चैंपियन भी बनी है. ये थोड़ा सब्र दिखाएंगे. यह तो आंकड़े हैं. यह तो हुआ है इनके साथ 3 बारी नहीं यह तो 4-0 भी हुए हैं ये 5-0 भी हुए हैं, उतने देर तक को थोड़ा सब्र रखेंगे. उसके बाद हैं सब्र का बांध टूटेगा."
सहवाग ने आगे कहा,"दो या तीन फ्रेंचाइजी हैं, जिन्होंने ऐसा किया है उनमें से एक पंजाब, उनमें से एक चेन्नई, जडेजा को दी थी, जडेजा को हटाकर वापस एमएस धोनी को दी थी, उधर मुरली विजय या डेविड वॉर्नर ऐसा हुआ था, उन्होंने बीच सीजन में ऐसा किया था, वो सात मैचों के बाद किया था, तभी मैं यह कह रहा कि यह थोड़ा जल्दी हो गया है, तीन मैच के बाद, उनको भी पता है कि हमने इनको कप्तान बनाया, 3 मैच... प्रदर्शन ऐसा नहीं देख सकते कि 3 मैचों के बाद हम अपना कप्तान बदल लें. वो एक सही मैसेज भी नहीं होगा टीम के लिए. थोड़ा सा जल्दी है, लेकिन हो सकता है. संभावना 7 मैच के बाद जरुर, जो वो बीच में आ जाती है आईपीएल की हमारे सात हो गए हैं अब किधर जा रहे हैं, तब कॉल लिया जा सकता है कि हम लोग कप्तान बदल सकते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं