- भारत के खिलाफ सीरीज में शाकिब का उम्दा प्रदर्शन
- जारी टेस्ट में पहली पारी में चटकाए 4 विकेट
- डेढ़ करोड़ बेस प्राइस था शाकिब का
एक तरफ दुनिया के नंबर-1 टी20 ऑलराउंडर और बांग्लादेशी कप्तान शाकिब-अल-हसन (Shakib-Al-Hasan) भारत के खिलाफ (Ban vs Ind) जारी टेस्ट सीरीज में गेंद और बल्ले दोनों के साथ जलवा बिखेर रहे हैं, तो दूसरी ओर यह हैरान कर देने वाला रहा कि कोच्चि में शुक्रवार को आयोजित आईपीएल मिनी ऑक्शन (IPL 2023 Auction) में किसी भी टीम के फ्रेंचाइजी ने उन पर दांव नहीं लगाया. शाकिब ने नीलामी में ऑलराउंडर कैटेगिरी में खुद का 1.50 करोड़ बेस प्राइस तय किया था, लेकिन जब बोली में उनका नाम आया, तो किसी भी टीम ने उन पर बोली नहीं लगाई. ढाका में जारी टेस्ट की पहली पारी में जहां शाकिब (Shakib Al Hasan goes unsold) ने 16 रन बनाए, तो भारत की पारी में बांग्लादेशी कप्तान ने चार विकेट भी लिए.
Shakib al Hasan UNSOLD!#ipl #IPLAuction #IPL2023Auction #IPLMiniAuction #IPL2023 #iplauction2023 #shakibalhasan pic.twitter.com/ur7BGAhO5G
— Top Edge Cricket (@topedge_cricket) December 23, 2022
-
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस... निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया नया फॉर्मूला -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: अप्रेजल और शादी के जिक्र पर क्या बोले निखिल कामत? -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026: भारत की Growth Story पर निखिल कामत का नजरिया, AI को लेकर क्या दी चेतावनी? -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: क्या AI इस जमाने का असुर है? स्वामी सर्वप्रियानं ने क्या कहा? -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब -
'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई, जहां मस्जिद और मंदिर एक साथ मौजूद हैं', NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में मोहिनी डे
IPL Auction 2023: आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट, जानें कौन है सबसे आगे
बता दें कि वर्तमान में आईसीसी की ऑलराउंडरों की टी20 रैंकिंग में बाग्लादेशी कप्तान 252 प्वाइंट्स के साथ नंबर एक पायदान पर हैं, जबकि मोहम्मद नबी 233 प्वाइंट्स के साथ दूसरे और हार्दिक पांड्या 194 प्वाइंट्स के साथ नंबर तीन ऑलराउंडर हैं, लेकिन फैंस हैरानी व्यक्त कर रहे हैं कि शाकिब पर क्यों किसी ने दांव नहीं लगाया. चलिए हम आपको इसका जवाब दिए देते हैं.
इसमें पहली वजह तो शाकिब का पिछले संस्करण में खराब प्रदर्शन रहा. केकेआर के लिए खेले आठ मैचों में शाकिब ने सिर्फ 9.40 के औसत से 47 ही रन बनाए, तो वह फेंके 26 ओवरों में सिर्फ चार ही विकेट ले सके थे, लेकिन मानो शाकिब के अनसोल्ड रहने में एक यही ही सबसे बड़ी वजह नहीं रही. खराब प्रदर्शन से ज्यादा वजह शाकिब की उम्र उनके न बिकने में रोड़ा बन गई. दरअसल अगले साल आईपीएल खेलने से पहले ही शाकिब 24 मार्च को 36 साल के हो जाएंगे. और इसी वजह से वह किसी फ्रेंचाइजी की भविष्य की नीति में फिट नहीं बैठ सके और सभी ने उन पर दांव लगाने से परहेज किया.
शाकिब के चाहने वाले दुखी हैं ़
Bhai! Shakib Al Hasan Unsold gaya
— Total Gaming (@total_gaming093) December 23, 2022
फैंस मजे भी ले रहे हैं
Cricket's #Messi𓃵 is unsold at IPL Auction 2022! #ShakibAlHasan#IPLAuctions pic.twitter.com/oUwnSzoQkw
— ARVIND SINGH RAJPUROHIT (@avraj1008) December 23, 2022
स्पोर्ट्स से जुड़ी खबर के लिए सब्सक्राइब करें NDTV Sports HIndi
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं