विज्ञापन
This Article is From Mar 30, 2022

IPL 2022, SRH vs RR: हैदराबाद के खिलाफ मिली बड़ी जीत के बाद कैप्टन सैमसन ने कहा- मैच दर मैच रणनीति बनाएंगे

एसआरएच के खिलाफ मिली जीत के बाद सैमसन ने कहा कि उनकी टीम दीर्घकालिक रणनीति नहीं बना रही और एक समय में एक ही मैच पर फोकस करेगी.

IPL 2022, SRH vs RR: हैदराबाद के खिलाफ मिली बड़ी जीत के बाद कैप्टन सैमसन ने कहा- मैच दर मैच रणनीति बनाएंगे
आरआर के कप्तान संजू सैमसन
  • संजू सैमसन ने एसआरएच के खिलाफ मिली जीत के बाद दिया बड़ा बयान
  • कहा- हम मैच दर मैच रणनीति बनाएंगे
  • सैमसन ने पिछले मुकाबले में लगाया था अर्धशतक
मुंबई:

सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) की टीम को 61 रनों से हराकर इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 15वें सीजन की शानदार शुरूआत करने वाले राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के कप्तान संजू सैमसन (Sanju Samson) ने कहा कि उनकी टीम दीर्घकालिक रणनीति नहीं बना रही और एक समय में एक ही मैच पर फोकस करेगी. उन्होंने मैच के बाद कहा,‘‘यह अलग तरह का विकेट था और हमने इसकी उम्मीद नहीं की थी. इससे तेज गेंदबाजों को मदद मिल रही थी.''

इस आईपीएल में टीम के लक्ष्य के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा,‘‘कोई दीर्घकालिक लक्ष्य नहीं है. हम ज्यादा से ज्यादा मैच जीतना चाहते हैं और एक समय पर एक ही मैच के बारे में सोच रहे हैं.''

IPL 2022, LSG vs CSK: कल लखनऊ का मुकाबला चेन्नई के साथ, दोनों टीमों को पहली जीत की दरकार

आक्रामक अर्धशतक बनाने वाले सैमसन ने अपने प्रदर्शन के बारे में कहा,‘‘मैं अपनी फिटनेस, हालात को समझने और रन बनाने के तरीकों पर काम कर रहा हूं. मैं क्रीज पर ज्यादा से ज्यादा समय बिताना चाहता हूं. हमारे पास अच्छी टीम है और हम बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे.''

IPL से जुड़ी Latest Updates के लिए अभी NDTV Sports Hindi को सब्सक्राइब करें. Click to Subscribe

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sunrisers Hyderabad, Rajasthan Royals, Sanju Viswanath Samson, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com