- जय शाह ने कि भारत में होने की पुष्टि
- अगले साल होंगी 10 टीमें टूर्नामेंट का हिस्सा
- पिछले दो संस्करण यूएई में आयोजित हुए
शनिवार शाम को बीसीसीआई के सचिव जय शाह (Jey Shah) के जरिए जैसे ही यह खबर आयी कि साल 2022 का आईपीएल संस्करण भारत में होगा, वैसे ही फैंस को इस खबर ने खुशी से झूमने पर मजबूर कर दिया. क्रिकेट के चाहने वालों ने सोशल मीडिया पर अपने-अपने ही अंदाज में इस खबर का स्वागत किया. अब यह तो आप जानते ही हैं कोविड-19 के कारण पिछले दो साल से भारतीय फैंस अपने देश में लीग देखने के लिए तरस गए थे.
भारत की जीत पर रोहित और राहुल को मिल रही है ढेरों बधाइयां, क्रिकेट एक्सपर्ट्स ने कही ये बात
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
कोविड के कारण ही पिछले दो संस्करण का आयोजन यूएई की जमीन पर कराने को बीसीसीआई को मजबूर होना पड़ा. ऐसे में जब एक बार साफ हुआ है कि आईपीएल अगले साल भारत में होगी, तो फैंस का झूमना स्वाभाविक है क्योंकि अब ये प्रशंसक स्टेडियम में जाकर क्रिकेट का लुत्फ उठा सकेंगे. इनके लिए अच्छी खबर यह है कि फैंस अगले साल ज्यादा मैच देख सकेंगे क्योंकि टीमों की संख्या आठ से दस होने जा रही है. अब नए सिरे से टीमों का गठन होगा, तो जाहिर है कि खिलाड़ी भी अलग-अलग खेमों में बंट जाएंगे. बहरहाल, आप फैंस के कमेंट देखिए.
इन भाई साहब ने तो टूर्नामेंट का कार्यक्रम ही तैयार कर दिया है.
#IPL2022 KA 27 MARCH SE pic.twitter.com/1s1tyAb2pq
— Md Arman (@MdArmaa08073535) November 16, 2021
देखिए कि धोनी की खबर ने भी आईपीएल फैंस में जोेश भर दिया है
Last game in #chennai may be after 5 years @msdhoni Bhai #thala #CSK #IPL2022 #MSDhoni @ChennaiIPL @Kalaignarnews pic.twitter.com/Evx7YP60h9
— Mark (@Mark_2901_) November 20, 2021
खिलाड़ियों की वेल्यू निकालने का भी मीटर शुरू हो गया है
If Harshal Patel is released into the #IPL2022 Auction Pool, how much do you think franchises will pay to get him?
— Prasenjit Dey (@CricPrasen) November 20, 2021
What he adds to the side is:
- Years of Experience
- Wkt-taking value in middle & death overs
- Batting Value, if utilized properly
रांची के मैच में सुरक्षा में चूक, खिलाड़ियों तक पहुंचा ये अंजान शख्स, देखें VIDEO
हमने अलग से अपनी स्टोरी में इस बारे में बताया ही था
" If #KLRahul ends up in the auction. He will easily be the most expensive player in the upcoming auction. ( 20 Crore+ ) "
— Juman (@cool_rahulfan) November 20, 2021
- Aakash Chopra @klrahul11 • #IPL2022 pic.twitter.com/QzZ6IrIEQ2
इन्होंने न लिखते हुए भी बहुत कुछ कह दिया है
What was an era for #RCB .#IPL2022#ViratKohli#ABDevilliers pic.twitter.com/Nz3Tb8ICIe
— SWARA (@SwaraMsdian) November 20, 2021
VIDEO: हाल ही में सामाजिक कार्यों के तहत सचिन तेंदुलकर ने मध्यप्रदेश के गांव का दौरा किया था. .
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं