- वॉशिंगटन सुंदर को फिर लगी चोट
- आईपीएल से एक हफ्ते के लिए टीम से बाहर
- हैदराबाद ने गुजरात को हराकर हासिल की दूसरी जीत
मुख्य कोच टॉम मूडी (Tom Moody) ने बताया कि हाथ में चोट के कारण आलराउंडर वाशिंगटन सुंदर (Washington Sundar) सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ) के कम से कम अगले दो इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2022) मैच से बाहर रह सकते हैं. सोमवार रात डीवाई पाटिल स्टेडियम में सनराइजर्स ने गेंदबाजों के अनुशासित प्रदर्शन के बाद कप्तान केन विलियमसन के अर्धशतक से गुजरात टाइटंस को आठ विकेट से हराया. मैच के दौरान वाशिंगटन चोटिल हो गए और अपने कोटे के चार ओवर पूरे नहीं कर पाए। उन्होंने पावर प्ले में दो ओवर सहित कुल तीन ओवर में सिर्फ 14 रन दिए लेकिन उन्हें विकेट नहीं मिला. सनराइजर्स के मुख्य कोच मूडी ने मैच के बाद कहा, ‘‘वाशिंगटन के दाएं हाथ में अंगूठे और पहली अंगुली के बीच की वेबिंग में चोट लगी है। अगले दो से तीन दिन तक हम उसकी चोट पर नजर रखेंगे, उम्मीद करते हैं कि यह बड़ी चोट नहीं होगी, उम्मीद करता हूं कि इसे ठीक होने में एक हफ्ते के आसपास का समय लगेगा. IPL में राहुल त्रिपाठी के इस कैच ने भौकाल मचा दिया, लोगों को विश्वास ही नहीं हो रहा- Video
सनराइजर्स को अपने अगले दो मैच में शुक्रवार और रविवार को क्रमश: कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स से भिड़ना है. मौजूदा सत्र में सनराइजर्स ने सिर्फ वाशिंगटन को ही विशेषज्ञ स्पिनर के रूप में खिलाया है और इस विभाग में उसके पास अधिक विकल्प भी नहीं हैं. राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ पहले मैच में तीन ओवर में बिना विकेट के 47 रन लुटाने के बाद वाशिंगटन ने अगले तीन मैच में किफायती गेंदबाजी करते हुए 11 ओवर में 63 रन देकर चार विकेट चटका.
-
NDTV World Summit 2026 | 'भारत की तरक्की से नेपाल को भी फायदा', नेपाल के वित्त मंत्री ने क्यों कहा? -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
NDTV World Summit | 'AI का डर समझिए, लेकिन...' तकनीक पर BAPS के Brahmavihari Swamiji की बड़ी बात -
पारंपरिक सेना, टैंक और बंकर सब बेकार! NDTV World Summit में पूर्व CIA चीफ का दावा- AI बना देगा युद्ध -
"डर है कहीं इंसान मशीनों की तरह न सोचने लगें", NDTV World Summit में BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान
बल्लेबाज राहुल त्रिपाठी की चोट हालांकि गंभीर नहीं है। वह टाइटंस के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए बीच में ही रिटायर्ड हर्ट हो गए थे. छक्का जड़ने के बाद त्रिपाठी मैदान पर गिर गए थे और उन्हें उपचार कराना पड़ा था. IPL में राहुल त्रिपाठी के इस कैच ने भौकाल मचा दिया, लोगों को विश्वास ही नहीं हो रहा- Video
मूडी ने कहा, ‘‘वह ठीक है, उसे जकड़न की समस्या हुई थी. उन्होंने कहा, ‘‘उमस भरे हालात थे और काफी दौड़ने के कारण दिक्कत हुई। हमें इस पर ध्यान देना होगा जिससे कि सुनिश्चित कर सकें कि बल्लेबाजी में उससे अधिकतम हासिल कर सकें, वह हमारे लिए बहुमूल्य खिलाड़ी है''
यहां क्लिक कर खेलों की सभी Latest Update के लिए अभी NDTV SPORTS Hindi को सब्सक्राइब करें
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं