IPL 2021: आईपीएल का 14वां सीजन 9 अप्रैल से खेला जाएगा. पहले मैच में मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम (MI vs RCB) आमने-सामने होगी. वहीं, लीग का फाइनल मुकाबला 30 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा. आईपीएल (IPL) के पहले मैच से पहले रोहित शर्मा (Rohit Sharma) का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है जिसमें हिट मैन मराठी गाने पर डांस करते दिख रहे हैं. मुंबई इंडियंस ने रोहित का यह वीडियो शेयर किया है जो खूब वायरल हो रहा है. बता दें कि रोहित आईपीएल से सबसे सफल कप्तान रहे हैं. रोहित की कप्तानी में मुंबई ने 5 बार आईपीएल का खिताब जीतने में सफलता पाई है. इस बार यदि मुंबई आईपीएल का खिताब जीतने में सफल रहा तो रिकॉर्ड छठी बार खिताब जीतकर नया इतिहास रचेगा.
-
दिल्ली एयरपोर्ट से होती है दुनिया में सबसे ज्यादा Uber बुकिंग, NDTV ग्लोबल समिट में डोमिनिक टेलर ने खोले राज -
Gen-Z को कैसे समझाएं? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने बताया तरीका -
NDTV World Summit: हिंदू धर्म को क्यों किया जाता है टारगेट? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी का जवाब -
एफिल टावर में विवाद का पूरा सच, BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने NDTV को बताया -
NDTV World Summit | भारत अब सिर्फ बाजार नहीं, वैश्विक प्रभाव का केंद्र बन रहा है', प्रसन्ना मोहिले -
NDTV World Summit 2026 | 'भारत की तरक्की से नेपाल को भी फायदा', नेपाल के वित्त मंत्री ने क्यों कहा? -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी
अहमदाबाद में होंगे आईपीएल के प्लेऑफ मैच
आईपीएल के फ्लेऑफ के मैच भी अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आयोजित होंगे. इस बार आईपीएल में कुल 56 लीग मैच खेले जाने हैं. ये सभी मैच चेन्नई, कोलकाता, बैंगलोर, मुंबई और अहमदाबाद में आयोजित होने हैं. चेन्नई, कोलकाता, बैंगलोर और मुंबई में 10-10 मैच खेले जाने हैं तो वहीं अहमदाबाद में और दिल्ली में 8-8 मैच खेले जाने हैं. बता दें कि पिछले साल आईपीएल कोरोना के कारण यूएई में हुआ था और मुंबई इंडियंस की टीम विजेता बनी थी.
गौरतलब है कि कोरोना वायरस के कारण आईपीएल की विनर और रनरअप टीमों की प्राइज मनी आधी कर दी गई थी, पिछले सीजन में भी विजेता टीम को 10 करोड़ और उपविजेता टीम को 6.5 करोड़ रुपए की राशी दी गई थी. लेकिन इस बार विजेता और उपविजेता टीम को पहले के मुताबित राशी प्रदान की जाने की संभावना है.
आईपीएल 2020 की प्राइज मनी
विजेता टीम को- 10 करोड़ रुपए
उप-विजेता टीम को - 6.5 करोड़ रुपए
तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम को - 4.375 करोड़ रुपए
चौथे स्थान पर रहने वाली टीम को - 4.375 करोड़ रुपए मिले थे.
VIDEO: कुछ दिन पहले विराट ने करियर को लेकर बड़ी बात कही थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं