विज्ञापन
This Article is From Oct 11, 2021

IPL 2021: धोनी ने अपने 'विंटेज स्टाइल' में मैच किया फिनिश, कोहली ने ट्वीट कर कहा, 'सीट पर से उछल गया..'

DC vs CSK: दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के खिलाफ पहले क्वालीफायर में चेन्नई सुपरकिंग्स (Chennai Super Kings) ने जबरदस्त जीत हासिल की और 4 विकेट से जीतकर फाइनल में जगह बना ली.

धोनी के कमाल ने जीता कोहली का दिल

DC vs CSK: दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के खिलाफ पहले क्वालीफायर में चेन्नई सुपरकिंग्स (Chennai Super Kings) ने जबरदस्त जीत हासिल की और 4 विकेट से जीतकर फाइनल में जगह बना ली. आईपीएल के इतिहास में यह 9वीं बार है जब सीएसके की टीम आईपीएल के फाइनल में जगह बना पाने में सफल रही है. दिल्ली के खिलाफ मैच में सीएसके के रॉबिन उथप्पा और ऋतुराज गायकवाड़ ने कमाल की पारी खेली और अर्धशतक जमाकर जीत में अहम भूमिका निभाई. गायकवाड़ को उनके शानदार अर्धशतकीय पारी के लिए मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया. दिल्ली के खिलाफ मैच में धोनी (MS Dhoni) ने भी फैन्स का दिल जीत लिया. माही ने अपने पुराने स्टाइल में मैच को फिनिशकर फैन्स के जेहन में पुरानी यादें ताजा कर दी. माही ने चौका जमाकर टीम को जीत दिलाई. सीएसके कप्तान ने केवल 6 गेंद पर 18 रन बनाए जिसमें 3 चौके और एक छक्का शामिल रहा. धोनी की पारी को देखकर जहां फैन्स की खुशी का ठिकाना न रहा तो वहीं विराट कोहली (Virat Kohli) भी इसपर रिएक्ट किए बिना नहीं रह पाए. 

कोहली ने ट्वीट किया और लिखा, 'और किंग वापस आ गया है खेल में अब तक का सबसे महान फिनिशर, मुझे आज रात एक बार फिर अपनी सीट से कूदने के लिए मजबूर किया.

कोहली के द्वारा किया गया यह ट्वीट खूब वायरल हो रहा है, फैन्स जमकर इस कमेंट कर रिएक्ट कर रहे हैं. इसके अलावा सहवाग (Virendra Sehwag) ने भी धोनी की पारी को लेकर ट्वीट किया और लिखा, 'ओम फिनिशाय नमः ! चेन्नई की शानदार जीत, ऋतुराज की टॉप क्लास पारी, उथप्पा ने क्लास दिखाई और महेंद्र सिंह धोनी ने यह साबित किया कि टेंपरामेंट कितना जरूरी होता है. पिछले साल के खराब प्रदर्शन के बाद सीएसके ने इस सीजन में जबरदस्त फाइटबैक किया और फाइनल में जगह बनाई."

 ये भी पढ़ें 
DC vs CSK Qualifier 1: ऋषभ पंत ने एक हाथ से जड़ा छक्का, तो झूम उठा सोशल मीडिया'
Iआईसीसी ने किया साफ, अगर कोई खिलाड़ी टी20 विश्व कप में Covid-19 पॉजिटिव निकला, तो क्या निर्णय होगा
IPL 2021: सहवाग का मुंबई को सुझाव, अगले साल मेगा नीलामी में इन 3 खिलाड़ियों को रिटेन करें
T20 World Cup: जयवर्द्धने की सलाह पर श्रीलंका ने किए विश्व कप टीम में 3 बदलाव, फाइनल 15 नाम घोषित

बता दें कि धोनी इस मैच में गायकवाड़ ने 50 गेंद पर 70 रन की पारी खेली और साथ ही उथप्पा ने 44 गेंद पर 63 रन बनाकर टीम को जीत के करीब पहुंचाया.  इसके बाद धोनी ने केवल 6 गेंद पर 18 रन बनाकर टीम को शानदार जीत दिला दी. 

इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी की थी और 5 विकेट पर 172 रन बनाए थे जिसमें पृथ्वी शॉ ने 60 और कप्तान ऋषभ पंत ने 35 गेंद पर 51 रन की पारी खेली थी. 

VIDEO: ICC T20 World Cup : महेंद्र सिंह धोनी होंगे टीम इंडिया के मेंटॉर, BCCI ने किया ऐलान . ​

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com