जारी इंडियन प्रीमियर लीग (IPl 2021) में रविवार से पहले तक नौ मैच खेले जा चुके हैं. टूर्नामेंट की शुरुआत के साथ ही रिकॉर्ड बनने का सिलसिला भी शुरू हो गया है. और लीग के आगे बढ़ने के साथ ही और रिकॉर्ड भी देखने को मिलेंगे. बहरहाल, कुछ रिकॉर्ड ऐसे होते हैं, जिनकी कोई कैटेगिरी नहीं होती. ऐसे रिकॉर्ड जिन्हें आप आसानी से नहीं पाते. वजह यह है कि इन रिकॉर्डों के लिए खासी मेहनत करनी होती है. इन्हीं में से एक खास रिकॉर्ड हम आपके लिए लेकर आए हैं. ऐसा रिकॉर्ड जिसमें आतिशी एमएस धोनी (MS Dhoni) की चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) सबसे फिसड्डी है, तो दिल्ली कैपिटल्स सबसे टॉप पर.
RCB vs KKR: राहुल त्रिपाठी ने कोहली का लिया असंभव कैच, देखकर आप कह उठेंगे नामुमकिन है..देखें Video
-
Ashwini Vaishnaw की कुर्सी के पीछे की ओर क्यों लगी है कील? | EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026 -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
NDTV World Summit | हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने दी चेतावनी -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को क्यों पसंद हैं SRK? किस फिल्म के रीमेक में करना चाहती हैं काम? -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम
और यह रिकॉर्ड अपने आप में बहुत हद तक किसी भी टीम की लय, तैयारी और बल्लेबाजी की फॉर्म को भी बताने के लिए काफी है. हम यहां बात कर रहे हैं नौवें मैच तक किसी भी टीम के सबसे ज्यादा डॉट बॉल (खाली गेंद) खेलने के प्रतिशतक के बारे में.
बता दें कि इस मामले में दिल्ली कैपिटल्स अव्वल है, जिसके बल्लेबाजों ने 32.19 प्रतिशत खाली गेंद खेली हैं, तो एमएस धोनी के धुरंधर हैं सबसे फिसड्डी. उनके बल्लेबाजों ने 44.19 फीसदी खाली गेंद खेली हैं.
KL Rahul के बर्थडे पर अथिया ने शेयर की मस्ती भरी तस्वीर, पापा सुनील शेठ्ठी ने यूं किया रिएक्ट
वहीं, राजस्थान रॉयल्स (36.40) दूसरे, कोहली की आरसीबी तीसरे (38.59), केकेआर चौथे (39.00), मुंबई इंडियंस पांचवें (39.67), पंजाब छठे (41.32) और सनराइजर्स हैदराबाद आठवें नंबर (42.50) है. यह प्रतिशत संख्या आपको यह अंदाजा जरूर दे देगा कि किसी टीम के बल्ले पर कितना जंग लगा हुआ है और इनके आगे के मैचों में कैसा प्रदर्शन करने की उम्मीद है.
VIDEO: कुछ दिन पहले नीलामी में कृष्णप्पा गौतम 9.25 करोड़ में बिके थे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं