KL Rahul Birthday: बॉलीवुड स्टार अथिया शेट्टी (Athiya Shetty) ने क्रिकेटर केएल राहुल (KL Rahul) के बर्थडे पर सोशल मीडिया पर दोनों की मजेदार तस्वीर शेयर की है. अथिया शेट्टी ने केएल राहुल के लिए एक प्यारा मैसेज भी कैप्शन में लिखा है. दोनों की यह तस्वीर एक बार फिर इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही है. आथिया ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'आपके लिए आभारी हूं..हैप्पी बर्थडे'. अथिया शेट्टी के इस तस्वीर पर पिता सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) ने भी कमेंट करते हुए 'सही मायने में..' लिखा है. बता दें कि अथिया और केएल राहुल दोनों एक दूसरे के बर्थडे पर पहले भी तस्वीर शेयर करते रहते हैं. दोनों की दोस्ती की चर्चा सोशल मीडिया पर फैन्स लगातार करते रहते हैं.
-
Ashwini Vaishnaw की कुर्सी के पीछे की ओर क्यों लगी है कील? | EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026 -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
NDTV World Summit | हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने दी चेतावनी -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को क्यों पसंद हैं SRK? किस फिल्म के रीमेक में करना चाहती हैं काम? -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम
इस समय केएल राहुल आईपीएल खेल रहे हैं. आईपीएल (IPl 2021) में राहुल पंजाब किंग्स (Punjab Kings) की कप्तानी संभाले हुए हैं. अबतक पंजाब किंग्स ने 2 मैच खेले हैं जिसमें एक में जीत और एक में हार का सामना करना पड़ा है. पंजाब किंग्स को पिछले मैच में सीएसके से बुरी हार का सामना करना पड़ा था. पंजाब किंग्स के पहले मैच में केएल राहुल ने जहां 91 रनों की पारी खेली थी तो वहीं दूसरे मैच में राहुल को जडेजा ने अपनी बेहतरीन थ्रो से रन आउट कर पवेलियन का रास्ता दिखाया था.
केएल राहुल वनडे क्रिकेट में अपने डेब्यू मैच में शतक जमाने वाले इकलौते भारतीय बल्लेबाज हैं. अपने इंटरनेशनल करियर में अबतक राहुल ने 12 शतक और 32 अर्धशतक जमाने का कमाल कर दिखाया है. केएल राहुल के नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में 5072 रन दर्ज है.
MI vs SRH: जॉनी बेयरस्टो ने तूफानी पारी खेलने के बाद विकेट पर दे मारा अपना पैर, हो गए हिट विकेट
123 internationals
— ICC (@ICC) April 18, 2021
5072 runs
12 hundreds, 32 fifties
First Indian to score a century on debut in men's ODIs
Happy birthday, @klrahul11 pic.twitter.com/1Jgs9meAvm
हाल के समय में केएल राहुल छोटे फॉर्मेंस में भारत के स्थाई बल्लेबाज बन गए हैं. बतौर ओपनर केएल राहुल ने खुद को साबित कर दिया है. वैसे, राहुल ने टेस्ट में भी 5 शतक ठोकने में कामयाबी पाई है. टेस्ट के अलावा वनडे में 5 औऱ टी-20 इंटरनेशनल में केएल राहुल के खाते में 2 शतक दर्ज है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं