IPL 2021: चेन्नई सुपरकिंग्स (Chennai Super Kings) के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने कहा कि बल्लेबाजी करते हुए उन्हें लगा कि उन्होंने कम रन बनाए हैं लेकिन गेंद स्पिन हो रही थी जिससे वे इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2021) में सोमवार को यहां राजस्थान रॉयल्स को 45 रन से हराने में सफल रहे. रॉयल्स की टीम एक समय अच्छी स्थिति में थी लेकिन 10वें ओवर में जोस बटलर ने रविंद्र जडेजा पर छक्का जड़ा जिसके बाद गेंद बदलनी पड़ी. गीली गेंद की जगह सूखी गेंद आते ही स्पिनरों ने रॉयल्स को फिरकी के जाल में उलझा दिया और सुपरकिंग्स की टीम का पलड़ा भारी कर दिया. धोनी ने मैच के बाद कहा, ‘‘गीली गेंद भी स्पिन हो रही थी. मुझे जोस के रिवर्स स्वीप खेलने से कोई परेशानी नहीं थी. अगर गीली गेंद टर्न हो रही थी तो संभावना अधिक थी कि सूखी गेंद भी स्पिन करेगी. मोईन का टीम में होना अच्छा है, वह गेंद को अच्छी स्पिन करा रहा था.' उन्होंने कहा, ‘‘अच्छा है कि हमने 190 (188 रन) रन बनाए, मुझे लगा था कि हम और रन बना सकते थे. मैंने पहली छह गेंद जिस तरह खेली (पांचवीं गेंद में एक रन से खाता खोला) उससे अगर कोई और मैच होता तो हम उसे गंवा सकते थे. इसके अलावा धोनी ने फिटनेस से जुड़ी सवाल का भी जवाब दिया.
CSK vs RR: जडेजा ने 4 कैच और 2 विकेट लेने के बाद मैदान पर फोन लगाने का इशारा किया, वायरल हुआ Video
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
"When you're playing, you don't want anyone to say he's unfit" @msdhoni on being asked upon his fitness #VIVOIPL #CSKvRR pic.twitter.com/AraxlOEsQ0
— IndianPremierLeague (@IPL) April 19, 2021
मुझे कोई अनफिट कह यह स्वीकार्य नहीं है
धोनी (MS Dhoni) ने स्वीकार किया कि उम्र बढ़ने के साथ फिटनेस बरकरार रखना आसान नहीं है. उन्होंने कहा, ‘‘उम्र बढ़ना और फिट रहना दो सबसे मुश्किल चीजे हैं. जब आप खेल रहे होते हैं तो नहीं चाहते कि कोई आपको अनफिट कहे. मुझे युवा खिलाड़ियों की बराबरी करनी होती है, वे काफी दौड़ते हैं लेकिन यह हमेशा चुनौतीपूर्ण होता है. उन्होंने आगे कहा 'जब मैं 24 साल का था तब मैं भी ये गारंटी नहीं दे सकता. इसी तरह मैं अब 40 साल की उम्र में भी ऐसा नहीं कर सकता. लेकिन अगर कम से कम लोग मेरी ओर देखकर ये न कहें कि मैं अनफिट हूं तो मेरे लिए यही बेहद सकारात्मक बात है.
CSK vs RR: जडेजा का हैरतअंगेज कारनामा, पिच पर गेंद को नचाकर बटलर को कर दिया बोल्ड, देखें Video
रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने कहा कि इस लक्ष्य को हासिल किया जा सकता था.' उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि इस लक्ष्य को हासिल किया जा सकता था लेकिन हमने बीच के ओवरों में काफी विकेट गंवा दिए. मुझे लगता है कि हमारे गेंदबाजों ने काफी अच्छी गेंदबाजी की लेकिन उनकी बल्लेबाजी में काफी गहराई है.
शायद अंत में हमने 10 से 15 रन अधिक दे दिए. सैमसन ने कहा कि उन्होंने उम्मीद नहीं की थी कि पिच से स्पिनरों को टर्न मिलेगा. उन्होंने कहा, ‘‘हमने कभी यह उम्मीद नहीं की थी। ओस नहीं पड़ी, गेंद टर्न कर रही थी और यह थोड़ा स्तब्ध करने वाला था. चेतन सकारिया ने काफी अच्छी गेंदबाजी की। हम हार गए लेकिन मैच में काफी सकारात्मक पक्ष रहे.
न
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं