आईपीएल (IPL) का रोमांच एक बार फिर अपने चरम पर पहुंचने वाला है. आईपीएल के 14वें सीजन का पहला मैच मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम के बीच होगा. आईपीएल एक ऐसा टूर्नामेंट है जहां कई अनोखे रिकॉर्ड और घटनाएं देखने को मिलती है. लेकिन कुछ मौके आईपीएल में ऐसा आए हैं जिसे जानकर आपको यकीन नहीं होगा. जानते हैं आईपीएल के इतिहास में आए ऐसे मौके जब टूर्नामेंट में दिखी बाप-बेटे की जोड़ियां.
IPL 2021: आरसीबी टीम को झटका, RCB का यह अहम खिलाड़ी हुआ कोरोना पॉजिटिव
सचिन तेंदुलकर और बेटे अर्जुन तेंदुलकर
सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) आईपीएल में मुंबई इंडियंस की टीम (MI) का हिस्सा रहे हैं. उन्होंने मुंबई की कप्तानी भी की है और 2013 में जब मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की टीम आईपीएल का पहला खिताब जीतने में सफल रही थी तो तेंदुलकर टीम का हिस्सा थे, 2013 के सीजन में मुंबई इंडियंस की कप्तानी रोहित शर्मा ने की थी. तेंदुलकर ने अपने आईपीएल करियर में 78 मैच खेले जिसमें 2334 रन बनाए. सचिन ने आईपीएल में एक शतक भी जड़ा है. तेंदुलकर के बाद अब उनके बेटे अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) भी आईपीएल (IPL 2021) में खेलते हुए दिखने वाले हैं. सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर को मुंबई इंडियंस ने बेस प्राइस 20 लाख में खरीदकर अपने टीम में शामिल किया है. देखना दिलचस्प होगा कि अर्जुन को आईपीएल में डेब्यू मैच खेलने का मौका कब मिलता है.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
ज्योफ मार्श और उनके बेटे शॉन मार्श और मिचेल मार्श
ज्योफ मार्श (Geoff Marsh) बतौर कोच तो वहीं उनके दोनों बेटे शॉन मार्श (Shaun Marsh) और मिचेल मार्श (Mitchell Marsh) बतौर खिलाड़ी आईपीएल का बने हिस्सा. ज्योफ मार्श ने आईपीएल में पुणे वॉरियर्स की टीम के लिए कोच की भूमिका निभाई थी तो वहीं शॉन मार्श आईपीएल में किंग्स इलेवन पंजाब की ओर से खेले, पहले सीजन में शॉन मार्श सबसे ज्यादा रन बनाकर आरेंज कैप हासिल करने में सफल रहे थे. इसके अलावा मिचेल मार्शपुणे वारियर्स की टीम का हिस्सा रहे. आपको बता दें कि 2011 में ज्योफ मार्श ने पुणे वारियर्स टीम के कोच रहे थे. इस तरह से आईपीएल में पिता-पुत्र की जोड़ी मैदान पर नजर आई थी.
IPL 2021 में धोनी बना सकते हैं कई धांसू रिकॉर्ड, देखें पूरी लिस्ट
कृष्णामाचारी श्रीकांत मेंटर और बेटा अनिरुद्ध श्रीकांत बतौर खिलाड़ी आईपीएल में नजर आए
भारत के पूर्व क्रिकेटर कृष्णामाचारी श्रीकांत (Kris Srikkanth) साल 2008 में सीएसके टीम (CSK) के मेंटर थे और वहीं, उनका बेटा अनिरुद्ध (Anirudha Srikkanth) सीएसके की ओर से बतौर खिलाड़ी मैदान पर नजर आए. अनिरुद्ध ने आईपीएल में सीएसके की ओर से 19 मैच खेलकर 123.14 के स्ट्राइक रेट से 133 रन बनाये. साल 2014 में अनिरुद्ध श्रीकांत हैदराबाद की टीम में शामिल हुए थे.
VIDEO: कुछ दिन पहले विराट ने करियर को लेकर बड़ी बात कही थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं