इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन (Michael Vaughan) ने बीसीसीआई (BCCI) के उसके स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) के प्रति बर्ताव को लेकर नाखुशी जाहिर की है. वॉन का यह बयान तब आया है, जब रवींद्र जडेजा शुक्रवार को पंजाब किंग्स (PBKSvCSK) के खिलाफ बेहतरीन फील्डिंग के बाद सोशल मीडिया पर फैंस की आंखों का तारा बन गये. जडेजा ने केएल राहुल को प्रचंड थ्रो से रन आउट किया, तो उसके बाद क्रिस गेल का हवा में उड़ते हुए कैच लपक लिया. और इन दोनों ने मैच का परिणाम तय करने में बड़ा अंतर पैदा किया.
India's greatest ever fielder .. @imjadeja .. #Fact
— Michael Vaughan (@MichaelVaughan) April 16, 2021
सोशल मीडिया पर वायरल हुई इस तस्वीर ने जीता फैन्स का दिल, हार के बाद शाहरूख ने धोनी से ली सलाह
-
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब
दरअसल वॉन बीसीसीआई के जडेजा को हाल ही में जारी किए गए सालाना अनुबंध में शीर्ष कैटेगिरी में जगह न दिए जाने से नाखुश हैं. हाल ही में बोर्ड ने साल 2020-21 के लिए अनुबंधित खिलाड़ियों का ऐलान किया था. और इसमें शीर्ष कैटेगिरी में सिर्फ विराट कोहली, रोहित शर्मा और जसप्रीत बुमराह को ही जगह दी गयी. यह 'ए प्लस' कैटेगिरी का अनुबंध है, जिसके तहत खिलाड़ी को सालाना सात करोड़ रुपये का भुगतान किया जाता है.
पर बोर्ड ने जडेजा को ए वर्ग में शामिल किया, जिसमें सालाना पांच करोड़ का भुगतान होता है. बाद में सूत्रों के हवाले से खबर आयी कि जडेजा के प्रमोशन पर विचार किया गया था, लेकिन फिर शीर्ष कैटेगिरी में उन्हें शामिल किए जाने को टाल दिया गया. सामान्य तौर पर टॉप अनुबंध उस खिलाड़ी को दिया जाता है, जो भारत के लिए तीनों वर्गों में खेलता है. साल 2019 से जडेजा तीनों फॉर्मेंटों में भारत के लिए खेल रहे हैं और टीम का अहम हिस्सा हैं. वॉन ने एक वेबसाइट से बातचीत में कहा कि जडेजा को सूची में कोहली के बाद होना चाहिए.
VIDEO: कुछ महीने पहले मिनी ऑक्शन में कृष्णप्पा गौतम 9.25 करोड़ रुपये में बिके थे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं