बीसीसीआई (BCCI) ने टी-20 वर्ल्ड कप (ICC T20 World Cup) के लिए भारत के 9 वेन्यू को शार्टलिस्ट किया है, जहां महामुकाबले मैच खेले जाएंगे. रिपोर्ट के अनुसार बीसीसीआई की एपेक्स काउंसिल की मीटिंग में इस बात का फैसला किया गया है. बीसीसीआई ने जो 9 वेन्यू को टी-20 वर्ल्ड कप के मैचों के लिए चुना है वो मुंबई, दिल्ली, चेन्नई, कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद, धर्मशाला, अहमदाबाद और लखनऊ शहर हैं. टी-20 वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा. गौरतलब है कि 2016 में टी-20 वर्ल्ड कप भारत में खेले गए थे उस दौरान बीसीसीआई ने 7 वेन्यू में टूर्नामेंट के मैच कराए थे. इस बार 9 वेन्यू को चुना गया है.
-
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब
बता दें कि 2016 में नागपुर और मोहाली में भी मैच कराए गए थे लेकिन इस बार इन दो वेन्यू को शामिल नहीं किया गया है, इनकी जगह हैदराबाद और अहमदाबाद को शामिल किया गया है. इस बार टी-20 वर्ल्ड कप में 16 टीमें भाग ले रही है. कोरोना वायरस के कारण 2020 में टी-20 वर्ल्ड कप के स्थगित कर दिया गया था जो ऑस्ट्रेलिया में होना था. लेकिन बाद में आईसीसी ने वर्ल्ड कप को भारत में कराने का फैसला किया है.
वर्तमान में भारत की स्थिति कोरोना वायरस को लेकर खराब चल रही था. उम्मीद की जा रही है कि अक्टूबर-नवंबर के समय भारत में कोरोना की स्थिति में सुधार होगा और वर्ल्ड कप के मैच को बिना किसी मुश्किल हालात के आयोजित किया जाएगा.
PBKS vs CSK: फैंस ने बताया मोइन अली को लेकर धोनी और विराट के नजरिए का अंतर
इस समय भारत में आईपीएल का आयोजित किया जा रहा है. सभी खिलाड़ी बोयाबबल में रह रहे हैं. कोरोना को देखते हुए आईपीएल के मैचों में दर्शकों को स्टेडियम में आने की मनाही है. ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि अक्टूबर-नवंबर के समय यदि स्थिति में ज्यादा सुधार देखने को नहीं मिला तो वर्ल्ड कप के मैच का आयोजन बिना दर्शकों के होगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं