- आईपीएल 2021 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी 18 फरवरी को
- मैक्सवेल और स्टीव स्मिथ पर रहेगी फ्रेंचाइजियों की नजर
- एलेक्स हेल्स को भी खरीदना चाहेंगी फ्रेंचाइजी
आईपीएल 2021 के लिए खिलाड़ियों के ऑक्शन (IPL 2021 Player Auction on 18th February) की तारीख का ऐलान कर दिया गया है. आईपीएल 2021 के लिए खिलाड़ियों का ऑक्शन 18 फऱवरी को चेन्नई में होगा. हाल ही में टीम के फ्रेंचाइजियों ने बीसीसीआई को रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट सौंपी है. इस बार के ऑक्शन में स्टीव स्मिथ और मैक्सवेल जैसे दिग्जग की बोली लगने वाली है. स्मिथ को राजस्थान रॉयल्स की टीम ने रिलीज किया है तो वहीं 2020 आईपीएल में फ्लॉप रहे मैक्सवेल को किंग्स इलेवन पंजाब ने अपनी टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया है. आईपीएल 2021 के ऑक्शन में देखने वाली बात होगी कि बिग बैश लीग में जबर्दस्त फॉर्म में नजर आने वाले एलेक्स हेल्स नीलामी में शामिल होते हैं या नहीं.
मोहम्मद शमी को आई अपने पिता की याद, फोटो शेयर कर लिखी इमोशनल पोस्ट
ALERT: IPL 2021 Player Auction on 18th February
— IndianPremierLeague (@IPL) January 27, 2021
Venue : Chennai
How excited are you for this year's Player Auction?
Set your reminder folks ????️ pic.twitter.com/xCnUDdGJCa
-
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
जिस समय ऑक्शन किया जाएगा उस समय भारत इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेल रहा होगा. चेन्नई में दूसरे टेस्ट मैच के बाद 18 फरवरी को मिनी ऑक्शन आयोजन किया जाएगा. 17 फरवरी को भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टेस्ट मैच खत्म होगा और अगले दिन बीसीसीआई ऑक्शन को कराएगा.
राशिद खान को 'बाहुबली' बना देख हैरान हुए डेविड वॉर्नर, बोले- मेरी पहचान चुरा ली, देखें Video
भारत और पूर्व ओपनर आकाश चोपड़ा ने यूं-ट्यूब चैनल पर ऑक्शन को लेकर कहा है कि इस बार के ऑक्शन में चेन्नई सुपरकिंग्स टी-20 स्पेशलिस्ट बल्लेबाज को खरीदने के बारे में सोच सकता है. आकाश ने कहा कि सीएसके ग्लेन मैक्सवेल और स्टीव स्मिथ को टीम में शामिल कर सकते हैं. बता दें कि सीएसके ने रॉबिन उथप्पा को अपनी टीम में शामिल किया है. उथप्पा को तीन करोड़ रुपये देकर राजस्थान की टीम से खरीदा है.
VIDEO:
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं