विज्ञापन
This Article is From Jan 23, 2021

IPL 2021 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी कब होगी, BCCI ने तारीख को लेकर दी यह जानकारी

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2021) के 2021 सत्र के लिए खिलाड़ियों की नीलामी (IPL players' auction) 18 फरवरी को हो सकती है. बीसीसीआई (BCCI) के अधिकारी ने शुक्रवार को पीटीआई-भाषा को यह जानकारी दी. अधिकारी ने कहा, ‘‘ नीलामी 18 फरवरी को हो सकता है

IPL 2021 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी कब होगी, BCCI ने तारीख को लेकर दी यह जानकारी
IPL 2021 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी कब होगी, BCCI ने तारीख को लेकर दी यह जानकारी

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2021) के 2021 सत्र के लिए खिलाड़ियों की नीलामी (IPL players' auction) 18 फरवरी को हो सकती है. बीसीसीआई (BCCI) के अधिकारी ने शुक्रवार को पीटीआई-भाषा को यह जानकारी दी. अधिकारी ने कहा, ‘‘ नीलामी 18 फरवरी को हो सकता है. इसके लिए स्थल पर अभी फैसला होना है. बीसीसीआई को अभी यह तय करना है कि आगामी आईपीएल का आयोजन भारत में होगा या नहीं. बोर्ड अध्यक्ष सौरव गांगुली ने हालांकि बार-बार जोर देकर कहा है कि इसका आयोजन घरेलू मैदान पर करने के लिए हर संभव कोशिश की जाएगी. कोरोना वायरस महामारी के कारण 2020 में आईपीएल का आयोजन संयुक्त अरब अमीरात में हुआ था.

अगले महीने से इंग्लैंड के खिलाफ खेली जानी वाली घरेलू श्रृंखला का सुचारू संचालन इस आकर्षक लीग के भारत में आयोजन का रास्ता साफ करेगा. खिलाड़ियों को रिटेन करने की आखिरी तारीख 20 जनवरी थी जबकि चार फरवरी तक ट्रेडिग विंडो (खिलाड़ियों का एक टीम से दूसरे टीम में हस्तांतरण) जारी रहेगा. टीमों से रिलीज किये गये खिलाड़ी में ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ (RR) और ग्लेन मैक्सवेल (KXIP) जैसे दिग्गज भी शामिल है.

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2021 नॉक आउट राउंड के शेड्यूल का ऐलान, जानिए कब और किस टीम के बीच होंगे मुकाबले

बता दें कि बीसीसीआई ने मिनी ऑक्शन से पहले सभी फ्रेंचाइजी से रिलीज और रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट देने को कहा था. फ्रेंचाइजियों ने कुल मिलाकर 57 खिलाड़ियों को रिलीज किया जबकि बाकी के अहम खिलाड़ियो को टीम के साथ बनाए रखने का फैसला लिया.

स्टीव स्मिथ जैसे दिग्गज को राजस्थान ने रिलीज कर दिया है. वहीं लसिथ मलिंगा ने फ्रेंचाइजी क्रिकेट से संन्यास कै फैसला किया है. ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि ऑक्शन में मैक्सवेल, स्टीव स्मिथ जैसे खिलाड़ियों को कौन सी टीम खरीदती है.

BBL 10 में एलेक्स हेल्स ने की गजब की धुनाई, 56 गेंद पर ठोके 110 रन, लोग बोले- CSK में आ जाओ..देखें Video

आईपीएल 2021 का आयोजन अप्रैल-मई में होने की योजना है. बता दें कि 2020 का आईपीएल यूएई में हुआ था. कोरोना को देखते हुए यह फैसला किया गया था. आईपीएल का 13वां सीजन मुंबई इंडियंस (MI) की टीम जीतने में सफल रही थी. मुंबई रिकॉर्ड 5 बार आईपीएल का खिताब जीतने में सफल रहा है. वहीं इसबार चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) ने सुरेश रैना (Suresh Raina) को अपने टीम में रिटेन किया है.

VIDEO: ​

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Steven Peter Devereux Smith, Glenn James Maxwell, Kings XI Punjab, Chennai Super Kings, Rajasthan Royals, Suresh Kumar Raina, Robin Venu Uthappa, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com