विज्ञापन

रामलीला में 30 फीट कॉकरोच का पुतला जलाने की तैयारी, अभिजीत दीपके ने कहा- शुक्रिया...

दिल्ली के पीतमपुरा NSP मैदान में दशहरे के मौके पर रावण, कुंभकर्ण, मेघनाद के साथ 30 फीट का कॉकरोच का पुतला भी जलाने की तैयारी है. सीजेपी फाउंडर अभिजीत दीपके ने दिया जवाब.

रामलीला में 30 फीट कॉकरोच का पुतला जलाने की तैयारी, अभिजीत दीपके ने कहा- शुक्रिया...
कॉकरोच पुतला जलाने के फैसले पर आया अभिजीत दीपके जवाब.
NDTV
नई दिल्ली:

कुछ महीने पहले देश भर में शुरू हुए 'कॉकरोच मूवमेंट' का विरोध करने के लिए नए-नए तरीके निकाले जा रहे हैं. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 'कॉकरोच जनता पार्टी' का विरोध करने के लिए दशहरा पर निभाई जाने वाली परंपरा में प्रतीकात्मक तौर पर कॉकरोच के पुतले को भी शामिल किया जा रहा है. यानी रावण दहन के मौके पर कॉकरोच का भी पुतला जलाया जा रहा है. इस पर कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने मजेदार रिप्लाई भी दे दिया है.

दिल्ली के श्री केशव रामलीला समिति ने रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पारंपरिक पुतलों के साथ-साथ 30 फीट के एक कॉकरोच का पुतला भी जलाने की तैयारी की है. यह सब दिल्ली के पीतमपुरा के नेताजी सुभाष प्लेस (NSP) मैदान में हो रहा है.

अभिजीत दीपके ने क्या कहा?

कॉकरोच के पुतला दहन से जुड़ी न्यूज पोस्ट को रीशेयर करते हुए सीजेपी के फाउंडर अभिजीत दीपक ने मजेदार जवाब दिया. उन्होंने लिखा, "फ्री में पब्लिसिटी करने के लिए शुक्रिया."

(फोटो)

दशहरे के मौके पर कॉकरोच का पुतला जलाने वाले लोगों का कहना है कि कॉकरोच गंदगी और मैल का प्रतीक है. हमारी पहल 'स्वच्छ भारत' और 'स्वच्छ दिल्ली' अभियानों का समर्थन करती है और इसका मकसद घरों, आस-पड़ोस और समाज से गंदगी को खत्म करने की जरूरत को उजागर करना है. इसे जलाने से 'बुराई पर अच्छाई की जीत' का मैसेज और ज्यादा मजबूत होगा. कॉकरोच को रावण की सेना के असुरों में से एक के रूप में भी दिखाया जाएगा.

श्री केशव रामलीला समिति के अध्यक्ष और बीजेपी विधायक अशोक गोयल ने पहले न्यूज एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए दावा किया, "यह फैसला राजनीतिक नहीं है. इसका मकसद बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश देना और साथ ही साफ-सफाई के महत्व को उजागर करना है."

उन्होंने कहा था कि कॉकरोच को रावण की सेना के 'असुरों' के बीच दिखाया जाएगा. इससे पहले भी यह समिति नक्सलवाद और आतंकवाद जैसी समस्याओं के प्रतीक पुतले जला चुकी है. पारंपरिक पुतलों को बनाने में करीब एक महीना लगता है, जबकि कॉकरोच का ढांचा तैयार करने में तीन से चार दिन लगे हैं.

यह भी पढ़ें | ममता बनर्जी ने आशुतोष रांका और सौरव दास की हिरासत बढ़ाने को बताया 'आतंकवाद', कहा- जेन जी का हो रहा है उत्पीड़न

यह भी पढ़ें | कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध में बनी लाल हिट जनता पार्टी, दशहरे से सड़क पर उतरने का कॉल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dussehra, Cockroach Effigy Burn, Dussehra In Delhi, Cockroach Janta Party, Pitampura
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com