IPL 2021: आईपीएल के 14वें सीजन के अपने पहले मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स (Chennai Super Kings) की शुरूआत खराब रही और दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के हाथों हार का स्वाद चखना पड़ा. हार के बाद भी सीएसके के खिलाड़ी टेंशन से दूर रहकर अगली मैच की तैयारी कर रहे हैं. सीएसके ट्विटर (CSK Twitter) पर एक वीडियो शेयर किया गया है जिसमें सुरेश रैना और अंबाती रायडु (Suresh Raina And Ambati Rayudu) एक साथ मिलकर अपनी टीम के खिलाड़ियों के लिए स्वादिष्ट बिरयानी बनाते हुए दिखाई दे रहे हैं. वीडियो में रायडु और रैना किसी मजे हुए शेफ की तरह व्यवहार कर रहे हैं और बिरयानी को पका रहे हैं. सोशल मीडिया पर जैसे ही यह वीडियो सीएसके ने शेयर किया तुरंत ही वायरल हो गया है. फैन्स भी इस वीडियो पर लगातार कमेंट कर रहे हैं.
-
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
जब बिरयानी बनकर तैयार होती है तो रैना और रायडु पहले खुद से इसका स्वाद लेते हुए वीडियो में दिखाई दे रहे हैं. यही नहीं बाद में सीएसके के सभी खिलाड़ी रैना और रायडु द्वारा निर्मित स्वादिष्ट बिरयानी का लुत्फ उठाते हुए भी दिखाई पड़ते हैं. सभी खिलाड़ी रैना और रायडु के द्वारा बनाए बिरयानी की तारीफ भी करते हैं. बता दें कि लॉकडाउन के दौरान सुरैश रैना ने सोशल मीडिया पर काई सारे वीडियो पोस्ट किए थे जिसमें वो घर पर खाना बनाते दिखे थे. अब इस समय जब सीएसके के खिलाड़ी बायो-बबल में रह रहे हैं तो रैना और रायडु ने अपने मन को बहलाने के लिए टीम के लिए बिरयानी बनाने का काम किया है.
Food, fun and friends!
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) April 12, 2021
EP - Anbuden Diaries serves all of the pride's tasty feasts that were cooked with a sprinkle of #Yellove #WhistlePodu @SPFleming7 @quality_nz pic.twitter.com/gLBzlThTO1
दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेले गए पहले मैच में सुरेश रैना ने धमाकेदार अर्धशतकीय पारी खेली थी. भले ही सीएसको के पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा है लेकिन आने वाले मैच में फैन्स को उम्मीद है कि टीम अच्छा करेगी और प्लेॉफ ऑफ में पहुंचेगी.
शादी की 11वीं सालगिरह पर सानिया ने किया शोएब मलिक को विश, बोलीं- परेशान करती रहूंगी..देखें Photo
दिल्ली के खिलाफ पहले मैच में धोनी बिना रन बनाए आउट हुए थे जिसने फैन्स को खूब निराश किया था. सीएसके की टीम का अगला मैच अब 16 अप्रैल को पंजाब किंग्स के खिलाफ होना है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं