टेनिस सनसनी सानिया मिर्जा (Sania Mirza) ने अपने क्रिकेटर पति शोएब मलिक ('Shoaib Malik) के लिए शादी की 11वीं सालगिरह पर खास मैसेज लिखा है. सानिया ने सोशल मीडिया पर शोएब के साथ कई तस्वीरें पोस्ट की है और कैप्शन में लिखा है कि वो आने वाले सालो में शोएब को इरिटेट करती रहूंगीं. सोशल मीडिया पर शोएब मलिक और सनिया मिर्जा के फैन्स लगातर कमेंट कर रहे हैं. सानिया ने शोएब से शादी 12 अप्रैल 2010 को हैदराबाद में की थी. अब दोनों माता-पिता बन गए हैं. सानिया और शोएब के बेटे का नाम इजहान मिर्जा मालिक है. मिर्जा ने तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'वो कहते हैं सुख और दुख में, अच्छे और बुरे समय में,..हैप्पी एनिवर्सी माय मैन..आपको चिढ़ाने के कई और साल..11वीं सालगिरह'
-
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
सानिया ने भारत की बेहतरीन टेनिस प्लेयर्स में से एक रहीं हैं. वहीं. शोएब पाकिस्तान के लिए 35 टेस्ट, 287 वनडे और 116 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं. साल 1999 में शोएब ने पाकिस्तान की ओर से इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था. शोएब ने पाकिस्तान की टीम के लिए कप्तानी भी की है.
पाकिस्तान के शोएब मलिक का करियर लाजवाब रहा है. टेस्ट में मलिक ने 1898 रन बनाए हैं तो वहीं वनडे में 7534 रन बनाने में सफलता पाई है. वनडे में मलिक के नाम 9 शतक और 44 अर्धशतक दर्ज है. इसके अलावा मलिक ने 116 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं. इस दौरान मलिक ने 8 अर्धशतक सहित 2335 रन बनाए हैं.
टी-20 इंटरनेशनल में मलिक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले लिस्ट में छठे नंबर पर हैं. इस समय टी 20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन विराट कोहली के नाम हैं. कोहली ने 3159 रन टी-20 इंटरनेशनल में बनाए हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं