- राजस्थान रॉयल्स ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 216 रन बनाए
- आखिरी ओवर में राजस्थान ने बनाए 30 रन
- संजू सैमसन ने 32 गेंद पर खेली 74 रनों की विस्फोटक पारी
IPL 2020 RR Vs CSK: सीएसके (CSK vs RR) के खिलाफ पहले खेलते हुए राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 216 रन बनाए जिसमें संजू सैमसन (Sanju Samson) ने 32 गेंद पर 74 रन और स्टीव स्मिथ ने 47 गेंद पर 69 रनों की पारी खेली. इसके अलावा आखिरी ओवर में जोफ्रा ऑर्चर (Jofra Archer) ने मैदान पर तहलका मचाया और लुंगी एनगिडी (Lungi Ngidi) के ओवर में 30 रन जमाए. लुंगी एनगिडी के ओवर में कुछ ऐसा हुआ जिसे क्रिकेट फैन्स हमेशा याद रखेंगे. दिग्गज तेज गेंदबाज एनगिडी के ओवर में आर्चर ने लगातार 4 छक्के जमाकर फैन्स का दिल जीत लिया. इतना ही नहीं 2 गेंद पर जोफ्रा ने 26 रन बनाए. दरअसल हुआ ये कि ओवर की 4 गेंद पर 4 छक्के जोफ्रा ने लगाए जिसमें 2 गेंद पर नो बॉ़ल थी. ऐसे में सिर्फ 2 गेंद जो सही रही उसमें ही ऑर्चर को 26 रन मिले.
Ngidi never thought to finish like
— AnuP MaHapatrA (@am_i_anup) September 22, 2020
6 6 6+nb 6+nb WD 0 1 1 1
30 Runs in last over 216/7 fantastic from Jofra archer well played #RRvCSK #RRvsCSK
<
That's a huge Six from Jofra Archer Just Wow #IPL2020 #RRvCSK #WhistlePodu pic.twitter.com/DAT4sZVh8k
— Mᴀᴛʜᴀɴ Wʀɪᴛᴇs (@Cric_life59) September 22, 2020
वैसे, लुंगी एनगिडी ने अपने इस ओवर में 1 गेंद वाइड भी की और पूरे 6 गेंद करने के बाद 30 रन दिए. Lungi Ngidi ने अपने 4 ओवर में 56 रन देकर 1 विकेट लेने में सफल रहे, वहीं ऑर्चर ने 8 गेंद पर 27 रनों की पारी खेली और टीम के स्कोर को 216 रन तक ले जाने में अहम भूमिका निभाई. बता दें कि यह यूएई में आईपीएल में खेले गए मैच में किसी टीम का सबसे बड़ा स्कोर है.
Jofra Archers made a century with 3 total sixes...
— IBBA (@badassIBBA) September 22, 2020
Meanwhile CSK players...#RRvCSK pic.twitter.com/AMKMbWVJf0
गौरतलब है कि सीएसके के कप्तान धोनी ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया. आजके मैच में राजस्थान की ओर से स्टीव स्मिथ और यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) ने ओपनिंग बल्लेबाजी की थी. जायसवाल 6 रन बनाकर आउट हुए लेकिन इसके बाद सैमसन और स्मिथ ने मिलकर सीएसके गेंदबाजों की खूब धुनाई की. दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 121 रनों की साझेदारी की.
VIDEO: कुछ दिन पहले विराट ने करियर को लेकर बड़ी बात कही थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं