- केएल राहुल ने खेली तूफानी शतकीय पारी
- आईपीएल में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले भारतीय बल्लेबाज बने
- केएल राहुल का आईपीएल में दूसरा शतक
IPL 2020: केएल राहुल (KL Rahul) ने आरसीबी के खिलाफ मैच में तूफानी शतक जमाने का कमाल कर दिखाया. राहुल 69 गेंद पर 132 रन बनाकर नाबाद रहे. अपनी आतिशी पारी में राहुल ने 14 चौके और 7 छक्के जमाए. आईपीएल में केएल राहुल का यह तीसरा शतक है. आईपीएल के इतिहास में भारतीय बल्लेबाज के द्वारा सबसे ज्यादा शतक जमाने के मामंले में वीरेंद्र सहवाग की बराबरी कर ली है. सहवाग ने भी आईपीएल में 2 शतक जमाए हैं. सहवाग के साथ-साथ रहाणे, मुरली विजय और संजू सैमसन ने भी 2 शतक जमाए हैं. आईपीएल में भारतीय बल्लेबाज के द्वारा सबसे ज्यादा शतक जमाने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम है. कोहली ने आईपीएल में 5 शतक ठोके हैं. आईपीएल 2020 में राहुल के द्वाारा जमाया गया यह पहला शतक है.
KL Rahul now has the highest score ever by an Indian in IPL.#Dream11IPL #KXIPvRCB pic.twitter.com/zu8r2kTeWW
— IndianPremierLeague (@IPL) September 24, 2020
KL Rahul - 132* - now the highest by an Indian in #IPL history!
— Mohandas Menon (@mohanstatsman) September 24, 2020
Prev: 128* - by Rishabh Pant in 2018#KXIPvRCB#RCBvKXIP#IPL2020 #Dream11IPL
केएल राहुल के द्वारा खेली गई 132 रनों की पारी आईपीएल में किसी भी कप्तान के द्वारा खेली गई सबसे बड़ी पारी है तो वहीं आईपीएल में किसी भारतीय के द्वारा बनाया गया यह सर्वोच्च स्कोर है.राहुल ने अपनी पारी से शुरूआती 60 गेंद पर 90 रन बनाए थे तो वहीं आखिरी के 9 गेंद पर 42 रन बनाकर दुबई में चौके और छक्कों की बरसात कर दी. आईपीएल में केएल राहुल के द्वारा बनाई गई नाबाद 132 रनों की पारी बल्लेबाज के द्वारा खेली गई चौथी सबसे बड़ी पारी है.
Two or more 100s for Indians in #IPL
— Mohandas Menon (@mohanstatsman) September 24, 2020
5 - Virat Kohli
2 - Virender Sehwag/M Vijay/Ajinkya Rahane/Sanju Samson/KL Rahul#KXIPvRCB#RCBvKXIP#IPL2020 #Dream11IPL
क्रिस गेल ने आईपीएल में नाबाद 175 रन बनाए हैं तो वहीं मैक्कुलम नाबाद 138, एबी डिविलियर्स ने आईपीएल में नाबाद 133 रनों की पारी खेली है. केएल राहुल के रिकॉ़र्ड शतक के बदौलत पंजाब ने 20 ओवर में 3 विकेट पर 206 रन बनाए. बता दें कि बैंगलोर के कप्तान कोहली ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया था.
बैंगलोर के डेल स्टेन ने 4 ओवर में 57 रन दिए तो वहीं उमेश यादव ने 3 ओवर में 35 रन दिए.शिवम दुबे को 2 विकेट तो वहीं चहल को 1 विकेट मिलाा. आरसीबी के कप्तान कोहली ने मैच में 2 कैच छोड़े जिसने हर किसी को हैरान कर दिया.
VIDEO: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर डीन जोंस का निधन.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं