- भारतीय बच्ची ने हेलीकॉप्टर शॉट मारकर हर किसी को किया हैरान
- सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है वीडियो
- फैन्स को धोनी की याद आ गई
धोनी (MS Dhoni) के हेलीकॉप्टर शॉट (Helicopter Shots) की नकल अब हर क्रिकेटर करने की कोशिश करता है. चाहे वो हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) हो या फिर राशिद खान, सभी ने हेलीकॉप्टर शॉट खेलने की प्रैक्टिस कर रखी है. वहीं सोशल मीडिया पर एक भारतीय बच्ची का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह हेलीकॉप्टर शॉट मारती हुई नजर आ रही है. भारतीय पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें परी शर्मा (Pari Sharma) नाम की लड़की धोनी के द्वारा ईजाद किए गए हेलीकॉप्टर शॉट की नकल करती हुई नजर आ रही हैं. वीडियो में लड़की बड़े ही आसानी के साथ शॉट खेलने में सफल रहती हैं. आकाश चोपड़ा ने वीडियो शेयर कर परी शर्मा (Pari Sharma) को सुपर टैलेंटेड करार दिया है.
Practicing power hitting MS Dhoni style!
— Women's CricZone (@WomensCricZone) June 2, 2020
( Instagram/cricketer_pari_sharma) pic.twitter.com/Mz0IAV3A1e
सोशल मीडिया पर परी शर्मा के द्वारा खेला गया हेलीकॉप्टर शॉट का यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है. वीडियो को देखकर लोग सोशल मीडिया पर कमेंट भी कर रहे हैं. कुछ दिन पहले परी शर्मा का एक और वीडियो वायरल हुआ था जिसमें पूर्व क्रिकेटों ने कमेंट किया था.
बता दें कि धोनी एक बार फिर क्रिकेट के मैदान पर खेलते हुए नजर आएंगे. लगभग डेढ़ साल के बाद माही आईपीएल के जरिए क्रिकेट के मैदान पर वापसी करने वाले हैं. रिपार्ट की मानें तो 22 अगस्त को सीएसके की टीम यूएई के लिए रवाना होगी. आईपीएल 2020 (IPL 2020) का आगाज 19 सितंबर से होगा, फाइनल 19 नवंबर को खेला जाना है. आईपीएल में सीएसके ने अबतक 3 बार आईपीएल (IPL) का खिताब जीता है. चौथी बार आईपीएल चैंपियन बनने के इरादे के साथ चेन्नई की टीम (CSK) आईपीएल में अपने सफर का आगाज करना चाहेगी.
VIDEO: कुछ दिन पहले विराट ने करियर को लेकर बड़ी बात कही थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं