विज्ञापन
This Article is From Oct 20, 2020

IPL 2020: कैसे CSK अभी भी पहुंच सकता है IPL प्लेऑफ में, जानें पूरा समीकरण

Chennai Super Kings: आईपीएल 2020 (IPL 2020) में चेन्नई सुपरकिंग्स(Chennai Super Kings) का पऱफॉर्मेंस बेहद ही खराब रहा है. सीजन के 37वें मैच में राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई को 7 विकेट से हरा दिया. इस हार के साथ ही आईपीएल 2020 के प्वाइंट्स टेबल (IPL 2020 Points Table) में चेन्नई आखिरी पायदान पर पहुंच गई है

IPL 2020: कैसे CSK अभी भी पहुंच सकता है IPL प्लेऑफ में, जानें पूरा समीकरण
IPL 2020: कैसे CSK अभी भी पहुंच सकता है IPL प्लेऑफ में, जानें पूरा समीकरण
  • IPL 2020 CSK की टीम का पऱफॉर्मेंस बेहद खराब
  • किस्मत रहा मेहरबान तो ही खुलेगा प्लेऑफ का रास्ता
  • पहली बार सीएसके प्लेऑफ की रेस में साबित हुई फिसड़्डी

Chennai Super Kings: आईपीएल 2020 (IPL 2020) में चेन्नई सुपरकिंग्स( Chennai Super Kings) का पऱफॉर्मेंस बेहद ही खराब रहा है. सीजन के 37वें मैच में राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई को 7 विकेट से हरा दिया. इस हार के साथ ही आईपीएल 2020 के प्वाइंट्स टेबल (IPL 2020 Points Table) में चेन्नई आखिरी पायदान पर पहुंच गई है. सीएसके की टीम ने अबतक 10 मैच खेले हैं जिसमें से 7 मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा है. वहीं अबतक केवल 3 मैच ही जीत पाए हैं. प्लेऑफ की रेस में अब चेन्नई काफी पीछे नजर आ रही है. उनका प्ले ऑफ में यहां से जगह बनाना मुश्किल है लेकिन नमुमकिन नहीं है. सीएसके की टीम को अब अपने सभी मैच जीतने होंगे, इसके बाद भाग्य के सहारे चेन्नई आईपीएल 2020 के प्लेऑफ (IPL 2020 Play offs) में पहुंच सकती है. 

Yuzvendra Chahal ने मंगेतर के साथ शेयर की रोमांटिक तस्वीर, जडेजा बोले- सचमुच एक दूसरे के लिए...'

ऐसा है सीएसके का समीकरण

चेन्नई सुपरकिंग्स को अब आगे 4 मैच खेलने हैं. प्लेऑफ में सीएसके को अपनी उम्मीदवारी पेश करनी है तो अपने बचे चारों मैच जीतने होंगे. 4 मैच जीतने के बाद सीेसके के पास 14 अंक हो जाएगें. सीएसके को न सिर्फ सभी मैच जीतने हैं बल्कि बड़े अंतर से जीतकर अपने नेट-रनरेट (IPL Net Run Rate) को भी दूसरे टीमों से बेहतर करना होगा. यहां से यकीनन चेन्नई के लिए प्लेऑफ की राह मुश्किल है लेकिन 2019 के आईपीएल में हैदराबाद की टीम 12 अंक के साथ प्लेऑफ में पहुंची है. सीएसको को हैदराबाद के पिछले साल के स्थिती को आत्मविश्वास का हथियार बनाकर आगे के मैचों में उतरना होगा. 

राजस्थान, पंजाब और केकेआऱ को मिले हार

राजस्थान रॉयल्स , किंग्स इलेवन पंजाब, हैदराबाद और केकेआर की टीम यदि अपने बचे मैच हारती है तो सीएसके के लिए धुंधली सी उम्मीद बंध जाएगी. अगर सीएसके अपने सभी बाकी मैच जीतती है और बाकी दूसरी टीम केकेआर, राजस्थान रॉयल्स, सनराइजर्स और किंग्स इलेवन पंजाब के अंक 12 से ज्यादा हासिल नहीं कर पाती है तो चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम प्लेऑफ में क्वालीफाई कर जाएगी. वैसे अब धोनी एंड कंपनी को बेहतरीन परफॉर्मेंस के अलावा किस्मत के सहारे रहना होगा.

IPL 2020: आईपीएल के आधे पड़ाव तक इन युवाओं ने छोड़ा गहरा असर, कोचों ने बयां किया सकारात्मक पक्ष

धोनी एंड कंपनी को पलटनी होगी किस्मत

आईपीएल के इतिहास में पहली बार ऐसा होगा जब चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम प्लेऑफ में पहुंचने से रह जाएगी 3 बार की चैंपियन सीएसके की टीम इस बार बेहद ही फिसड्डी साबित हुई है. कप्तान धोनी (MS Dhoni) का बल्ला पूरी तरह से खामोश हैं. अब यहां से चेन्नई की किस्मत को पलटना है तो धोनी के बल्ले से रन निकलने होंगे. हर मैच में सीएसके के बल्लेबाजों को धमाकेदार परफॉर्मेंस करना होगा.

VIDEO: कुछ दिन पहले विराट ने करियर को लेकर बड़ी बात कही थी. ​

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Chennai Super Kings, Mahendra Singh Dhoni, Indian Premier League 2020, Kolkata Knight Riders, Royal Challengers Bangalore, Sunrisers Hyderabad, Kings XI Punjab, Rajasthan Royals, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com