विज्ञापन
This Article is From Sep 13, 2020

IPL 2020: गंभीर ने कहा, इस खिलाड़ी को सबसे कम करके आंका गया, लेकिन यह रसेल से ज्यादा पीछे नहीं

IPL 2020: शुरू होने जा रहे आईपीएल में एमएस धोनी (MS Dhoni) आकर्षण का केंद्र होंगे, तो नजरें आंद्रे रसेल (Andre Russell), हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) और डेविड वॉर्नर (David Warner) सहित कई कई ऐसे खिलाड़ी है, जिन पर करोड़ों क्रिकेटप्रेमी नजरें गड़ाए बैठे हैं.

IPL 2020: गंभीर ने कहा, इस खिलाड़ी को सबसे कम करके आंका गया, लेकिन यह रसेल से ज्यादा पीछे नहीं
IPL 2020: गौतम गंभीर का यह विचार बहस का रूप ले सकता है.
नई दिल्ली:

अब जब कुछ ही दिनों में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2020) शुरू होने जा ही है, तो क्रिकेटप्रेमियों को कई बड़े सितारों का धमाल देखने को मिलेगा. इनमें एमएस धोनी (MS Dhoni) आकर्षण का केंद्र होंगे, तो नजरें आंद्रे रसेल (Andre Russell), हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) और डेविड वॉर्नर (David Warner) सहित कई कई ऐसे खिलाड़ी है, जिन पर करोड़ों क्रिकेटप्रेमी नजरें गड़ाए बैठे हैं. वहीं, गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) का मानना है कि एक खिलाड़ी ऐसा भी रहा है, जो बेहतरीन प्रदर्शन करता रहा है, लेकिन उसे कमतर करके आंका जाता है. 

गंभीर ने कहा कि अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी को शानदार प्रदर्शन के बावजूद टी20 में सबसे कम करके आंका जाता है. बता दें कि मोहम्मद नबी ने हाल ही में कैरेबियाई प्रीमियर लीग (CPL) में 156 रन बनाए, तो 12 विकेट लिए. गंभीर ने कहा कि मेरे हिसाब से मोहम्मद नबी टी20 में सबसे कमतर आंके गए क्रिकेटर हैं. लोग पोलार्ड, एबी डिविलियर्स, राशिद खान और डेविड वॉर्नर के बारे में बा करते हैं, लेकिन आप नबी का योगदान देखिए. वह बेहतरीन फील्डर है, कोटे के 4 ओवर फेंकते हैं और नंबर 5 या 6 पर बड़े शॉट खेल सकते हैं.

गंबीर ने एक निजी चैनल से बातचीत में कहा, हम स्तरीय ऑलराउंडर को लेकर आंद्रे रसेल के बारे में बात करते हैं. निश्चित ही, मोहम्मद नबी रसेल की कैटेगिरी में नहीं है, लेकिन ज्यादा पीछे भी नहीं है. पूर्व ओपनर ने कहा कि क्योंकि वह ऐसे देश अफगानिस्तान से आता है, जो ज्यादा मैच नहीं खेलता. ऐसे में लोग नबी को इतना अहम नहीं आंकते. गंभीर ने यह भी कहा कि विलियमसन वॉर्नर, बैर्यस्टो और राशिद खान के कारण नबी को ज्यादा मौके नहीं मिलते, लेकिन मेरा मानना है कि अगर नबी को सभी 14 मैच खिलाए जाएं, तो सभी को उसके प्रभाव के बारे में बता चलेगा. अगर नबी किसी दूसरी टीम में होते, तो सभी 14 मैच खेलते.

VIDEO: कुछ दिन पहले विराट ने करियर को लेकर बड़ी बात कही थी.  

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gautam Gambhir, Andre Dwayne Russell, Mohammad Nabi, Indian Premier League 2020, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com