- इमाम उल हक ने किया कमाल
- वनडे में ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बने
- तीसरा वनडे भी पाकिस्तान ने जीता
Pakistan vs West Indies, 3rd ODI: वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरा वनडे मैच भी पाकिस्तान ने जीत लिया. मुल्तान में खेले गए आखिरी वनडे मैच में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी की और 48 ओवर में 9 विकेट पर 269 रन बनाए. वहीं, वेस्टइंडीज की टीम 37.2 ओवर्स में 216 रन बनाकर आउट हो गई. पाकिस्तान ने यह मैच 53 रन से डकवर्थ लुईस नियम के आधार पर जीत लिया. पाकिस्तान की ओर से इमाम-उल हक ने 62 रन की पारी खेली, वहीं, शादाब खान ने 78 गेंद पर 86 रन बनाकर पाकिस्तान के लिए मैच बना दिया. शादाब ने अपनी पारी में 4 चौके और 3 छक्के लगाए.
Ind vs Sa 2nd T20I: भारत की हार के बीच दिनेश कार्तिक ने फिर से लूटी सोशल मीडिया पर जमकर वाहवाही
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
शादाब की पारी के दम पर पाकिस्तान ने 269 का स्कोर बनाया. बता दें कि भले ही शादाब की पारी ने पाकिस्तानी क्रिकेट फैन्स का दिल जीता लेकिन इंजमाम उल-हक के भतीजे इमाम (Inzamam-ul-Haq Nephew Imam-ul-Haq) ने 62 रन की अर्धशतकीय पारी खेलकर एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया.
Imam-Ul-Haq gets to his 7⃣th consecutive ODI fifty!
— Flashscore Cricket Commentators (@FlashCric) June 12, 2022
#PAKvWI | #PAKvsWI pic.twitter.com/3DPnOvuL5f
इमाम उल हक का वनडे में यह लगातार 7वां 50 प्लस स्कोर है. ऐसा कर इमाम ने बड़े से बड़े दिग्गज को पछाड़ दिया है. मार्क वॉ, गॉर्डन ग्रीनिज, एंड्रयू जोन्स, मोहम्मद यूसुफ, क्रिस गेल, शाई होप, पॉल स्टर्लिंग, रॉस टेलर, बाबर आजम और केन विलियमसन ऐसे बल्लेबाज हैं जिन्होंने वनडे में लगातार 6 बार 50 या उससे ज्यादा रनों की पारी खेली है.
वैसे, वनडे में सबसे ज्यादा बार लगातार 50 या उससे ज्यादा रनों की पारी खेलने वाले बल्लेबाज पाकिस्तान के दिग्गज जावेद मियांदाद हैं. मियांदाद ने वनडे में लगातार 9 पारियों में 50 या उससे ज्यादा रनों की पारी खेलने का रिकॉर्ड बनाया है. मियांदाद के द्वारा बनाया गया यह रिकॉर्ड आजतक कोई नहीं तोड़ पाया है.
दीपक चाहर के रिसेप्शन में रैना और इशान किशन के "इलेक्ट्रिक डांस" ने बांधा समा, Video हुआ वायरल
वहीं, पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम तीसरे वनडे में केवल 1 रन बनाकर आउट हुए थे. मैच के बाद प्लेयर ऑफ द सीरीज का खिताब इमाम-उल हक (Imam-ul-Haq) को दिया गया. वहीं, तीसरे वनडे में पाकिस्तान की जीत में शादाब खान (Shadab Khan) प्लेयर ऑफ द मैच बने.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं