- याद आ रहा हैएएए...मेरा प्यार !!
- रैना और इशान ने लगाए जबर्दस्त ठुमके
- दूल्हे राजा दीपक चाहर भी हुए शामिल
पिछले दिनों टीम इंडिया और चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार पेसर दीपक चाहर जून 1 को अपनी मंगेतर जया भारद्वाज के साथ आगरा में एक भव्य समारोह विवाह के बंधन में बंध गए थे. और उनकी शादी मीडिया से ज्यादा सोशल मीडिया पर जमकर ट्रेंड हुयी थी. शादी के तमाम फंग्शनों के वीडियो सुबह से ही वायरल होना शुरू हो गए थे, जिसे करोड़ों फैंस ने जमकर सराहा था. इसके बाद इस नवविवाहित जोड़े ने जून तीन को दिल्ली के आईटीसी मौर्या होटल में रिसेप्शन का आयोजन किया था. इसमें कई पूर्व क्रिकेटरों और टीम इंडिया के वर्तमान सितारों ने हिस्सा लिया, जिसमें उन्होंने जमकर धमाल मचाया. और इसी कड़ी में अब पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना (Suresh) और वर्तमान सदस्य ईशान किशन (Ishan Kishan) रैना का रिसेप्शन का वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में दोनों ही "याद आ रहा है मेरा प्यार" पर जमकर ठुमके लगा रहे हैं.
यह भी पढ़ें: इरफान पठान ने रखी राय, बोले कि हिंसा कोई जवाब नहीं, फिर चाहे....
रैना और इशान किशन का "आतिशी डांस" देखकर कोई भी यह अंदाजा लगा सकता है कि ये दोनों अच्छे बल्लेबाज ही नहीं, बल्कि डांस में भी इनके हाथ तंग नहीं है. और जब बात नजदीकी दोस्त की शादी की हो, तो फिर यह जमकर छलकता है. डांस के दौरान दो दिन पहले ही दूल्हा बने दीपक चाहर भी इन दोनों का जमकर साथ देते दिखायी पड़ रहे हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
यह भी पढ़ें: बोली के पहले ही दिन मीडिया राइट्स ने छुयी रिकॉर्ड रकम, तो सोशल मीडिया ने पोस्ट किए फनी memes
वैसे इस समारोह में पूर्व कप्तान एमएस धोनी और विराट कोहली को भी आना था, लेकिन ये दोनों अपनी-अपनी व्यस्ताओं के चलते रिसेप्शन में हिस्सा नहीं ले सके. लेकिन जितन भी क्रिकेटर समारोह में आए, उन्होंने रिसेप्शन में चार-चांद लगा दिए, लेकिन अगुवाई की सुरेश रैना और इशान किशन ने. फैंस दोनों के डांस को बहुत ही पसंद कर रहे हैं और यह वीडियो वायरल हो रहा है
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं