भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का आखिरी मुकाबला एक नवंबर 2026 को हैमिल्टन में खेला गया. जहां भारतीय टीम को 12 गेंद शेष रहते सात विकेट से शिकस्त का सामना करना पड़ा. मगर ब्लू टीम 3-2 से सीरीज को अपने नाम करने में कामयाब रही. आखिरी मुकाबले में मिली शिकस्त के बाद पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली ने भारत की हार के कारण बताए हैं. उन्होंने अपने यूट्यूब पर विचार साझा करते हुए कहा, 'भारत की हार में दो वजहें रही. गेंदबाजी पर नहीं जाऊंगा मैं. गेंदबाजों की तो हर जगह पिटाई होती है. आज के आखिरी के 10 ओवरों में उन्होंने जिस तरह से बल्लेबाजी की. वह बहुत खराब रही. आप देखें आखिरी के 10 ओवरों में 80 रन बनाए. इस दौरान छह विकेट गंवा दिए. आपके पहले 10 ओवर में दो आउट थे. उसके बाद विकेट गिरना और छोटे ग्राउंड पर 80 रन बनाना एक वजह तो ये है. दूसरा फील्डिंग है. टूर्नामेंट में फील्डिंग दोनों टीमों की खराब रही. जो नमन से आज कैच छूटा सीफर्ट का. वो उनका होम ग्राउंड था. उसके बाद उन्होंने जो 95 रनों की पारी खेली. वो गेम चेंजिंग था.'
बासित अली ने आखिरी मुकाबले में 'प्लेयर ऑफ द मैच' बनने वाले कीवी खिलाड़ी एडम मिल्ने की भी खूब तारीफ की है. उन्होंने कहा, 'एडम मिल्ने को 'प्लेयर ऑफ द मैच' दिया गया. जिन्होंने चार विकेट लिए. बिल्कुल सही फैसला लिया गया.'
मिल्ने ने आखिरी टी20 मुकाबले में अपनी टीम की तरफ से कुल चार ओवरों की गेंदबाजी की. इस बीच 4.75 की इकोनॉमी रेट से उन्होंने 19 रन खर्च करते हुए सर्वाधिक चार सफलता प्राप्त की. मिल्ने के शिकार संजू सैमसन (04), अभिषेक शर्मा (01), नीतीश कुमार रेड्डी (22) और भुवनेश्वर कुमार (06) बने.
न्यूजीलैंड ने सात विकेट से मुकाबला किया अपने नाम
हैमिल्टन में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने के लिए मजबूर हुई भारतीय टीम आठ विकेट के नुकसान पर 191 रन बनाने में कामयाब हुई थी. ईशान किशन (61) और कैप्टन श्रेयस अय्यर (50) अर्धशतक लगाने में कामयाब रहे. उनके अलावा नमन धीर ने 33 रनों का योगदान दिया. वहीं नीतीश कुमार रेड्डी 22 रन बनाने में कामयाब रहे.
भारत की तरफ से जीत के लिए मिले 192 रनों के लक्ष्य को न्यूजीलैंड की टीम ने 18 ओवरों में तीन विकेट के नुकसान पर आसानी से हासिल कर लिया. पारी का आगाज करते हुए टिम सीफर्ट ने 93 रनों की सर्वाधिक अर्धशतकीय पारी खेली. उनके अलावा ग्लेन फिलिप्स 38 गेंद में 65 रन बनाकर नाबाद रहे. डेरिल मिचेल ने 29 रनों का योगदान दिया.
यह भी पढ़ें- 'अब और क्या करे अभिषेक शर्मा?' वनडे टीम में मौका न मिलने पर युवराज सिंह का ठनका माथा!
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं