विज्ञापन

शेफाली वर्मा की बेवजह की यह जिद, चढ़ने से पहले ही चूर हुईं फैंस की उम्मीदें

शेफाली वर्मा से पाकिस्तान के खिलाफ बहुत ज्यादा उम्मीदें थीं. इसकी आस भी उन्होंने जगाई, लेकिन वेजह की जिद उन्हें पहले ही ओवर में ले डूबी

शेफाली वर्मा की बेवजह की यह जिद, चढ़ने से पहले ही चूर हुईं फैंस की उम्मीदें
शेफाली ने पहली ही गेंद पर छक्का जड़कर इरादे साफ कर दिए थे
source: social Media

Shafali Verma's fault: आप फिटनेस में कितना ही सुधार कर लें, मैच से पहले कितनी भी नॉकिंग  क्यों न कर लें. लेकिन पिच पर उतरने के बाद अगर 'मानसिक फिटनेस' साथ नहीं है, तो फिर बाकी बातों के बिल्कुल भी मायने नहीं हैं. वीमेंस टी20 वर्ल्ड कप में रविवार को पाकिस्तान के खिलाफ तुलनात्मक रूप से काफी पतली-छरहरी दिख रहीं शेफाली वर्मा (Shafali Verma) ने सादिया इकबाल की पहली ही गेंद पर छक्का जड़ा, तो लगा कि टीम इंडिया की सहवाग कही जाने वालीं शेफाली शुरुआती छह ओवरों के पावर-प्ले में बर्मिंघम में टीम इंडिया को वह जरूरी शुरुआत और फैंस को वह मनोरंजन देंगी, जिसकी ओर करोड़ो फैंस निहार रहे थे, लेकिन पहले ही ओवर की पांचवीं गेंद पर छक्के से जुटाए छक्के से इतने ही रन बनाकर  वह पवेलियन लौट गईं. और इसके पीछे सबसे बड़ी जह रही लगातार रूम (जगह) बनाकर शॉट खेलने की कोशिश. इस कोशिश को पाकिस्तानी स्पिनर सादिया ने एकदम सटीक अंदाज में साधते हुए गेंद फेंकीं और वर्मा इसमें फंस गईं. 

पहले छक्का, फिर खुलती दिखी पोल

पहली ही गेंद पर छक्का मारने के बाद  इस शॉट से उत्साहित शेफाली की मनोदशा 'पूर्वनिर्धारित' दिखाई पड़ी. इसमें गलत कुछ नहीं था क्योंकि पावर-प्ले के शुरुआती 6 ओवरों को भुनाना था, लेकिन जब सामने लेफ्टआर्म स्पिनर था और पहला ही ओवर था, तो कुछ गेंदों का इंतजार करना जरूरी था. लेकिन छक्के के बाद अगली तीन गेंदों पर शेफाली एक बार गेंद को टाइम नहीं कर सकीं, तो फिर गेंद पैड पर लगी. और यह एक ही कोशिश यानी जगह बनाकर शॉट मारने की कोशिश में हुआ. 

...फिर वही कोशिश, लेकिन यह क्या ?

शेफाली ने एक बार फिर ऑफ-साइड की तरफ खेलने के लिए जगह बनाई, लेकिन गेंद उनकी उम्मीद से ज्यादा उछली. और गेंद ने शेफाली के बल्ले को ऑफ की जगह ऑन साइड पर खेलने को मजबूर किया, लेकिन गेंद बल्ले का किनारा लेती हुई विकेटकीपर मुनीबा के हाथों में जा समाई. शेफाली की पिछली लागतार तीन गेंदों पर रूम बनाकर शॉट खेलने की नाकाम कोशिश ने दम तोड़ दिया. एक बेवजह की जिद ने मैच से पहले एक घंटे की नॉकिंग (शॉर्टरेंज से बैटिंग), मैच के वॉर्म-अप, फैंस की उम्मीदों पर  पानी फेर दिया. 

ये गलतियां कर रहीं शेफाली

1. शेफाली का यह अंदाज भारतीय पिचों के लिए कहीं ज्यादा मुफीद है, लेकिन बेहतर होगा कि वह इंग्लैंड की पिचों पर तीसरा गीयर में 'ड्राइव' करने से पहले कुछ गेंदों पर सीधे  बल्ले से..जी हां सीधे बल्ले से सिंगल-डबल्स जरूर लें. इससे उन्होंने और बेहतर फील करने और हिटिंग  से पहले कॉन्फिडेंस में खासी मदद मिलेगी.

2. अब जबकि शेफाली सीधे बल्ले से कम खेलती हैं, तो वहीं पावर भी ज्यादा लगाती हैं. वहीं, वह हॉरीजोंटल (क्षितिज, आडे़) बल्ले से ज्यादा शॉट खेलती हैं, तो वह बॉलर को जोखिम प्रदान करती हैं. इंग्लिश माहौल में जब गेंद सीम और स्विंग करती है, तो बेहतर होगा कि शेफाली सीधे बल्ले की ओर लौटें, तो आउट होने का जोखिम कम होगा. 

शेफाली के जल्द ही आउट होने पर रचनात्मक कलाकारों ने अपने ही अंदाज में गुस्सा निकाला

बिल्कुल..अब फैंस को रन चाहिए...यह रन बनाने का समय है

नाकामी आएगी, तो लोग सवाल उठाएंगे ही उठाएंगे

आउट होने के बाद रिचा की मुस्कान उनका कॉन्फिडेंस बंया करने के लिए काफी थी

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shafali Verma, India Women, Pakistan Women, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com