शिखर धवन बोले, हमारे गेंदबाजों ने बहुत ही कसी गेंदबाजी की (फाइल फोटो)
- मैच में गेंदबाजों ने न्यूजीलैंड को 230 रन ही बनाने दिए थे
- धवन बोले, इन दिनों 230 रन का स्कोर ज्यादा नहीं है
- गेंदबाजों ने इस मैच में हमारे लिए अच्छा काम किया
पुणे:
ओपनर शिखर धवन ने पुणे वनडे में भारतीय टीम की जीत का आधा श्रेय गेंदबाजों को दिया है. उन्होंने कहा कि दूसरे वनडे में न्यूजीलैंड को कम स्कोर पर रोककर आधा काम कर दिया था. भारतीय गेंदबाजों ने इस मैच में कीवी टीम को 50 ओवर में 230 रन पर सीमित कर दिया था. इसके बाद धवन ने 68 और दिनेश कार्तिक ने 64 रन की नाबाद पारी खेली. भारत ने यहां महाराष्ट्र क्रिकेट संघ के स्टेडियम में चार ओवर रहते 231 रन का लक्ष्य हासिल कर लिया था. धवन ने मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘इन दिनों 230 रन का स्कोर ज्यादा नहीं है. गेंदबाजों ने सचमुच काफी अच्छा काम किया और क्षेत्ररक्षकों ने भी उनका पूरा साथ दियागेंदबाजों ने हमारे लिये आधा काम कर दिया था. 230 रन के लक्ष्य का पीछा करने का दबाव निश्चित रूप से 300 रन के लक्ष्य का पीछा करने की तुलना में कम ही होगा.’ साथी खिलाड़ियों के बीच गब्बर के नाम से लोकप्रियदिल्ली के 31 वर्षीय बल्लेबाज ने कहा, ‘भारतीय टीम ने जब गेंदबाजी की तो कोई सीम मूवमेंट नहीं था. हमारे गेंदबाजों ने बहुत ही कसी गेंदबाजी की और हमारे लिये अच्छा काम किया. हमने भी उनके तेज गेंदबाजों का अच्छी तरह सामना किया और उनके बल्लेबाजों की तुलना में अच्छा खेले.
वीडियो: टीम इंडिया के मिडिल ऑर्डर में ज्यादा ही हो रहे प्रयोग
धवन ने तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कमार की खासतौर पर प्रशंसा की जिन्होंने 45 रन देकर तीन विकेट हासिल किए.इस बल्लेबाज ने कहा, ‘उसने (भुवनेश्वर) ने अपना स्तर बढ़ा दिया है और मुझे लगता है कि वह काफी उच्च स्तर पर पहुंच गया है. उसका गेंदबाजी में कमाल का नियंत्रण है. यहां तक कि जब वह धीमी गेंद फेंकता है तो वह सुनिश्चित करता है कि यह सही लाइन एवं लेंथ में जाए.’ (इनपुट: एजेंसी)

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
India Vs New Zealand, Shikhar Dhawan