विज्ञापन
This Article is From Oct 08, 2017

INDvsAUS T20: शनिवार को रांची में गूंजती रही 'धोनी-धोनी' और 'माही-माही' की आवाज

क्रिकेट का खुमार वैसे भी भारतीयों के सिर चढ़कर बोलता है और फिर मैच अगर रांची में हो तो फैंस में अपने लोकल हीरो महेंद्र सिंह धोनी के प्रति दीवानगी होना लाजमी है.

INDvsAUS T20: शनिवार को रांची में गूंजती रही 'धोनी-धोनी' और 'माही-माही' की आवाज
एमएस धोनी ने अपने खेल कौशल से रांची को खास पहचान दी है (फाइल फोटो)
  • टी20 के कारण रांची शहर का ट्रैफिक मानो थम गया था
  • धोनी के लंबे बालों की हेयरस्‍टाइल में कई युवा नजर आए
  • स्‍टेडियम के बाहर हो रही थी धोनी के नाम वाली जर्सी की बिक्री
रांची: क्रिकेट का खुमार वैसे भी भारतीयों के सिर चढ़कर बोलता है और फिर मैच अगर रांची में हो तो फैंस में अपने लोकल हीरो महेंद्र सिंह धोनी के प्रति दीवानगी होना लाजमी है. यह नजारा आज धोनी के रांची शहर में देखने को मिला. शहर के बाहर स्थित जेएससीए स्टेडियम पर मैच शाम 7 बजे से शुरू होना था लेकिन दोपहर से ही पूरे शहर में ट्रैफिक मानो थम गया था. सारे रास्ते धुर्वा स्थित जेएससीए स्टेडियम की ओर जा रहे थे. स्टेडियम के बाहर लंबी लाइनें लगी थी और धोनी की 7 नंबर जर्सी पहने युवा बड़ी तादाद में थे. बीच-बीच में 'धोनी-धोनी' और 'माही-माही' का शोर भी सुनाई दे रहा था. यही नहीं, धोनी की पुराने लंबे बालों वाली हेयर स्टाइल में उन्हीं की तरह बाइक पर भी युवा बड़ी संख्या में नजर आ रहे थे.

यह भी पढ़ें : धोनी की नकल उतार रहा उनका डॉग, पत्‍नी साक्षी ने पोस्‍ट किया यह वीडियो

विराट और युवराज सिंह का भी रांची में क्रेज लेकिन  धोनी नंबर वन.. जी नहीं बात आईसीसी या किसी रैंकिंग की नहीं हो रही, बल्कि यहां स्टेडियम के बाहर जर्सी की बिक्री की हो रही है जिसमें रांची के राजकुमार धोनी बाकी साथियों से काफी आगे रहे. जेएससीए स्टेडियम के बाहर टीम इंडिया की नीली जर्सी बेच रहे राजेश ने कहा, ‘यहां कोई भी मैच हो,जर्सी सबसे ज्यादा धोनी की ही बिकती है. मैं सुबह से 200 से ज्यादा बेच चुका हूं और मांग अभी भी थमी नहीं है.’

वीडियो: गावस्‍कर बोले, निडर गेंदबाज हैं कुलदीप और चहल
वैसे टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली का भी स्कूली बच्चों के बीच खासा क्रेज है. वहीं युवराज सिंह भले ही भारतीय टीम में नहीं है लेकिन उनका नाम छपी जर्सी खरीदने वालों की संख्या कम नहीं थी. हार्दिक पंड्या और जसप्रीत बुमराह की भी जर्सी दर्शकों में लोकप्रिय रही. (इनपुट: एजेंसी)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India Vs Australia, MS Dhoni
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com