विज्ञापन
This Article is From Sep 24, 2017

INDvsAUS : इंदौर वनडे में हार्दिक पंड्या से हार गए ऑस्ट्रेलियाई, सीरीज गंवाई

ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या ने 78 रनों की शानदार पारी खेलकर सीरीज पर भारत को 3-0 की अजेय बढ़त दिला दी.

Also Read in
INDvsAUS : इंदौर वनडे में हार्दिक पंड्या से हार गए ऑस्ट्रेलियाई, सीरीज गंवाई
हार्दिक ने 72 गेंदों का सामना करते हुए ताबड़तोड़ 78 रन बनाए..
  • तीसरे वनडे में ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या टॉप स्कोरर रहे
  • हार्दिक ने 72 गेंदों में 78 रनों की शानदार पारी खेली
  • हार्दिक ने 5 चौकों और 4 छक्कों की मदद से यह पारी खेली
इंदौर: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेले गए तीसरे वनडे में टीम इंडिया के ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या टॉप स्कोरर रहे. उन्होंने 78 रनों की शानदार पारी खेलकर सीरीज भारत की झोली में डाल दी. हार्दिक ने अपनी 78 रन की पारी में 72 गेंदों का सामना किया. 5 चौके और 4 छक्के लगाए. सीरीज में यह दूसरा मौका जब हार्दिक ऑस्ट्रेलिया के लिए मुसीबत बने. हालांकि हार्दिक ऐसे खिलाड़ी हैं जो मैच दर मैच अपना प्रदर्शन बेहतर कर रहे हैं. इतना ही नहीं, अपने प्रदर्शन से हर बार चौंकाते हैं. उन्होंने इस सीरीज में दूसरी बार अर्धशतक जमाया है. हालांकि विराट कोहली के बाद केदार जाधव के आउट हो जाने से एक बार लगा कि टीम इंडिया का मध्यम क्रम कहीं बिखर न जाए लेकिन पंड्या ने एक छोर संभाले रखा. मनीष पांडे का भी अच्छा साथ मिला.

विराट की रणनीति पर खरे उतरे पंड्या
कप्तान कोहली ने तीसरा विकेट रहाणे के रूप में गिरने के बाद धोनी को न बुलाकर पंड्या को मैदान पर बुलाया. पंड्या ने भी कप्तान कोहली के विश्वास को टूटने नहीं दिया. उन्होंने जिम्मेदारीपूर्ण पारी खेलते हुए स्ट्राइक को लगातार रोटेट किया. उन्होंने दबाव में संयम नहीं खोया लेकिन बीच-बीच में बड़े शॉट लगाने से भी नहीं चूके.    

यह भी पढ़ें: हार्दिक पंड्या को इस टीवी स्टार ने किया KISS, दोनों की बातचीत हुई वायरल

सीरीज मे जमाया दूसरा अर्धशतक
पंड्या ने इस सीरीज में दूसरी बार अर्धशतक जमाया है. इससे पहले, उन्होंने चेन्नई वनडे में 83 रनों की लाजवाब पारी खेली थी. उन्होंने 66 गेंदों 5 छक्कों और 5 चौके लगाए थे. इंदौर में गेंदबाजी में उन्होंने डेविट वार्नर का विकेट लेकर टीम को ब्रेकथ्रू दिलाया.

यह भी पढ़ें: जब भुवनेश्‍वर कुमार का तेज शॉट टकराया और मैदान पर ही गिर गए हार्दिक पंड्या

चेन्नई वनडे में भी किया था दोहरा प्रदर्शन
पंड्या की यह पारी इसलिए खास थी कि उन्होंने एक ओवर में लगातार तीन छक्के जड़े थे. इतना ही नहीं, हार्दिक ने तूफानी पारी खेलकर मुश्किल में फंसी भारतीय टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया था. पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के साथ छठे विकेट के लिए 118 रनों की बेशकीमती साझेदारी ने टीम इंडिया की मैच में वापसी कराई थी. वनडे में अपना उच्चतम स्कोर भी बनाया था. इससे पहले उनका उच्चतम स्कोर 76 रन था जो उन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान के खिलाफ बनाए थे. गेंदबाजी में कमाल दिखाते हुए दो विकेट भी लिए थे.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hardik Pandya
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com