15-year-old Vaibhav Sooryavanshi Selfie With Abhishek Sharma: श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली भारतीय टीम चेन्नई अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए रवाना हो गई. टी20 विश्व कप के बाद भारतीय टीम की यह पहली टी20 सीरीज है. टीम इंडिया पहले आयरलैंड और फिर इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज खेलेगी. आयरलैंड सीरीज से श्रेयस अय्यर बतौर कप्तान अपनी पारी का आगाज करेंगे. इस टी-20 टीम मे साथ पहली बार सीनियर टीम में चुने गए वैभव सूर्यवंशी की फ्लाइट से पहली तस्वीर सामने आई है. वैभव सूर्यवंशी, फ्लाइट में अभिषेक शर्मा के साथ बैठे थे और उनके साथ उन्होंने सेल्फी भी ली है. दोनों की तस्वीर जैसे ही सोशल मीडिया पर आई, उसे देखकर फैन्स गदगद हो गए. सोशल मीडिया पर इस तस्वीर को खूब पसंद किया जा रहा है.
A Selfie by 15-year-old Vaibhav Sooryavanshi 🇮🇳
— Johns. (@CricCrazyJohns) June 23, 2026
- FIRST TOUR WITH INDIAN SENIOR TEAM...!!!! pic.twitter.com/ib8tdXYOBG
History in the making! Youngest Indian jersey recipient All the best Vaibhav, smash it in Ireland!
— CricketPulse (@Saadkayani24599) June 23, 2026
15 years old and touring with Team India. Dreams do come true. 🇮🇳✨
— Harshit Vats (@Class9Scholar) June 23, 2026
15 Years old and already broke tendulkar's selection record. 94 off 29 balls is video game stuff. india hasn't seen a bat this fast since sehwag
— Nico (@E0_DS0_Omega) June 23, 2026
वैभव सूर्यवंशी को 15 साल और 71 दिन की उम्र में आयरलैंड और इंग्लैंड टी20 सीरीज और एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय सीनियर टीम में चुना गया था. वैभव ने अपने चयन के साथ ही सबसे कम उम्र में चुने जाने का सचिन तेंदुलकर का 36 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है.
INDIAN TEAM ON THE WAY TO IRELAND FOR THE T20 SERIES 🇮🇳
— Johns. (@CricCrazyJohns) June 23, 2026
- Waiting for Shreyas Iyer ERA.pic.twitter.com/CzHcsCZALV
बता दें कि भारतीय टीम बेलफास्ट में आयरलैंड के खिलाफ 2 टी20 मैच खेलेगी। पहला मैच 26 जून और दूसरा मैच 28 जून को खेला जाएगा. इसके बाद से टीम इंडिया को इंग्लैंड के खिलाफ 5 टी20 और 3 वनडे मैचों की सीरीज खेलनी है. इंग्लैंड के खिलाफ 5 टी20 मुकाबले 1 जुलाई, 4 जुलाई, 7 जुलाई, 9 जुलाई और 11 जुलाई को खेले जाएंगे.
Ladies and gentlemen, you're not ready for this 🔥 pic.twitter.com/CxDAlhuKCC
— Rajasthan Royals (@rajasthanroyals) June 23, 2026
अपनी खुशी बताने के लिए मेरे पास शब्द नहीं- वैभव सूर्यवंशी
बीसीसीआई द्वारा साझा किए गए वीडियो में वैभव ने कहा, "इसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। मैंने जिस वजह से पहले दिन से बल्ला उठाया और अभ्यास के लिए मैदान पर गया. वह सपना अब पूरा हो गया है. उस सफर का सबसे बड़ा कदम आज पूरा हुआ। मैं सच में इस एहसास को शब्दों में बयां नहीं कर सकता." वैभव ने कहा, "मैंने जब वह टी-शर्ट देखी तो मुझे ऐसा लगा जैसे यह एक सपना हो. मैं मुस्कुराना बंद नहीं कर सका. कभी-कभी ऐसी चीजें हो जाती हैं जिनके बारे में आपने कभी सोचा भी नहीं होगा. हमें उस समय प्रतिक्रिया देने किए शब्द नहीं मिलते। मुझे भी बिल्कुल ऐसा ही लगा.
ये भी पढ़ें- IND vs IRE: आयरलैंड और इंग्लैंड सीरीज के लिए टीम इंडिया रवाना , वैभव सूर्यवंशी की झलक वायरल - VIDEO
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं