विज्ञापन

IND vs SL: भारत को बड़ा झटका, साई सुदर्शन टेस्ट सीरीज से बाहर, यह खिलाड़ी ले सकता है जगह

India Squad vs Sri Lanka Test: भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मैच 15 अगस्त को खेला जाएगा. अब खबर है कि चोट से परेशान साई सुदर्शन टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं

IND vs SL: भारत को बड़ा झटका, साई सुदर्शन टेस्ट सीरीज से बाहर, यह खिलाड़ी ले सकता है जगह
IND vs SL Test Series, India Squad: Sai Sudharsan टेस्ट सीरीज से बाहर

Sai Sudharsan: श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को झटका लगा है. साई सुदर्शन टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं. दरअसल, साई सुदर्शन को दाएं पैर में स्ट्रेस की शिकायत से जूझ रहे हैं. उन्हें अभी रिकवरी में और भी समय लगेगा. जिसके कारण वह अब टेस्ट सीरीज का हिस्सा नहीं बन पाएंगे. PTI की रिपोर्ट में कहा गया है कि, साई सुदर्शन ने नेट्स में 75 मिनट तक बल्लेबाजी करने में सफल रहे हैं और कंडीशनिंग अभ्यास के दौरान 24 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से दौड़ भी चुके हैं. लेकिन रिपोर्ट में यह बात सामने आई कि उनके पैर के अंगूठे में अब भी दर्द महसूस है. यह दर्द कितने समय तक रहेगा, यह अभी कहा नहीं जा सकता है.

ऐसे में अब दो दिनों के बाद होने वाले एमआरआइ स्कैन के बाद ही यह पता चल पाएगा कि उनकी चोट की स्थिति कैसी है. बता दें कि साई सुदर्शन का चयन टीम में फिटनेस क्लियरेंस के अधीन रखा गया था लेकिन अब साई टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं. 

सुदर्शन का विकल्प भी तैयार

सुदर्शन के उपलब्ध न होने के कारण, भारत को नंबर 3 पर खेलने के लिए एक नया खिलाड़ी ढूंढना होगा.  वॉर्म-अप मैच से मिल रहे संकेतों से लगता है कि देवदत्त पडिक्कल इसके लिए सबसे अच्छे विकल्प हो सकते हैं. पडिक्कल ने प्रैक्टिस मैच के दूसरे दिन शांत और संयमित अंदाज में शतक लगाकर अपनी मज़बूत दावेदारी पेश की. इस बाएं हाथ के बल्लेबाज़ ने अपनी पारी के दौरान धैर्य और संयम दिखाया, जिससे टेस्ट सीरीज़ से पहले टीम मैनेजमेंट को एक अच्छा विकल्प मिला है. देवदत्त ने 121 गेंद पर 103 रन की पारी खेली.

हालांकि फाइनल फैसला पहले टेस्ट के आस-पास ही लिया जाएगा, लेकिन सुदर्शन की चोट ने भारत की बैटिंग लाइन-अप में एक अहम जगह खाली कर दी है. पडिक्कल का शतक इससे बेहतर समय पर नहीं आ सकता था. 

श्रीलंका दौरे के लिए भारत की टेस्ट टीम: शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), देवदत्त पडिक्कल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बरार और सारांश जैन.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bhardwaj Sai Sudharsan, Cricket, India Vs Sri Lanka 2026/27
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com