भारत विंडीज के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में मेजबानों से चार रन से हार गया. कई स्थापित खिलाड़ियों को फैंस के कोपभाजन का शिकार बनना पड़ा, लेकिन यहां एक ऐसा भी खिलाड़ी रहा, जो आया और दिल जीतकर लेकर गया सभी का. जी हां, फैंस अभी तिलक वर्मा (Tilak Varam) के बारे में बातें कर रहे हैं. वर्मा के तेवरों की चर्चा कम नहीं है. अभी भी फैंस तिलक के उस कॉन्फिडेंस की बातें कर रहे हैं, जिसके साथ उन्होंने अंतरराष्ट्रीय करियर की दूसरी और तीसरी गेंदों दो लगातार छक्के जड़कर पेसर अल्जारी जोसेफे के साथ ही फैंस को भी चौंका दिया. उनकी पारी की समीक्षा करते हुए जियो सिनेमा पर पूर्प पेसर रुद्र प्रताप सिंह (Rudra Pratap Singh) ने कहा कि तिलक के भीतर भारतीय क्रिकेट का भविष्य छिपा हुआ है.
"हमारे ये 3 खिलाड़ी अकेले दम पर मैच छीन सकते हैं", वकार ने 2023 World Cup से पहले भारत को चेताया
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
आरपी ने कहा कि यह बहुत ही अच्छी पारी थी. मुझे लगता है कि उसके भीतर भारतीय क्रिकेट का भविष्य छिपा हुआ है. हम सभी मिड्ल ऑर्डर में एक बाएं हत्था बल्लेबाज की तलाश कर रहे हैं. और वर्मा को उस नजरिय से देखा जा सकता है. आरी बोले कि तिलक ने खाता छक्के के साथ खोला और फिर एक और लगातार छक्का जड़ा. उनका सर्वश्रेष्ठ और तीसरा छक्का कवर के ऊपर आया. एक्स्ट्रा-कवर से ऊपर से छक्का लगाना आसान बात नहीं है. तिलक ने पहले मैच में 22 गेंदों पर 39 रन की पारी खेली.
मैच के बाद तिलक ने कहा कि भारत के लिए खेलने का मेरा बचपन का सपना सच हो गया. मैंने कभी भी नहीं सोचा था कि यह अवसर मुझे इतनी जल्द ही मिल जाएगा. लेफ्टी बल्लेबाज ने कहा कि मैंने कभी उम्मीद नहीं की थी कि अवसर इतनी जल्द ही जा जाएगा क्योंकि अंडर-19 विश्व कप के बाद कोविड-19 की महामारी ने हमला बोल दिया और लगभग चक्का पूरी तरह जाम हो गया. उन्होंन्े कहा कि मैं अपने देश के लिए विश्व कप जीतने की तस्वीरों की कल्पना करता हूं. हालांकि, यह मेरे ज़न में हमेशा ही चलता रहता है, लेकिन मैंने इसे कई बार कल्पनाओं में पाया है.
--- ये भी पढ़ें ---
* हेटमायर के इस कैच ने बदल दी भारत की तकदीर, पहले टी-20 में वेस्टइडंडीज ने ऐसे पलटी बाजी, Video
* VIDEO: यह तो सुपर से ऊपर डेब्यू है, तिलक वर्मा ने फील्डिंग, बैटिंग से जीत लिए करोड़ों दिल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं