विज्ञापन

भारत-पाकिस्तान विमेंस एशिया कप महामुकाबला आज, जानें भारत में फ्री में कैसे देखें LIVE मैच

महिला एशिया कप में आज क्रिकेट जगत की दो सबसे बड़ी प्रतिद्वंद्वी टीमें भारत और पाकिस्तान आमने-सामने होंगी. इस महामुकाबले का इंतजार दोनों देशों के क्रिकेट फैंस बेसब्री से कर रहे हैं.

भारत-पाकिस्तान विमेंस एशिया कप महामुकाबला आज, जानें भारत में फ्री में कैसे देखें LIVE मैच
भारत-पाकिस्तान हाई-वोल्टेज मुकाबला आज, मोबाइल पर फ्री में कैसे देखें LIVE

महिला एशिया कप के सेमीफाइनल में जगह पक्की कर चुकी भारतीय टीम की नजरें अब शनिवार को चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ लीग चरण का शानदार अंत करने पर हैं. पुरुष हों या महिला, बहु-टीम टूर्नामेंट में भारत-पाकिस्तान मुकाबलों को लेकर मैदान के बाहर काफी रोमांच रहता है लेकिन पिछले काफी समय से मैदान पर मुकाबले उतने प्रतिस्पर्धी नहीं रहे हैं. दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में होने वाले मुकाबले में भारत का पलड़ा काफी मजबूत दिख रहा है. ऐसे में जानते हैं कि भारत-पाक के बीच खेले जाने वाले इस मैच का लाइव टेलीकास्ट भारत में कब और कितने बजे से होगा.

भारत और पाकिस्तान की महिला टीमों के बीच मैच कब खेला जाएगा? 

भारत और पाकिस्तान की महिला टीमों के बीच मैच आज यानी 5 सितंबर को खेला जाएगा

 भारत और पाकिस्तान की महिला टीमों के बीच महिला एशिया कप 2026 का मैच कहां खेला जाएगा? 

भारत और पाकिस्तान की महिला टीमों के बीच  महिला एशिया कप 2026  का मैच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, दुबई में खेला जाएगा.

भारत और पाकिस्तान की महिला टीमों के बीच महिला एशिया कप 2026  का यह मैच कितने बजे शुरू होगा? 

भारत और पाकिस्तान की महिला टीमों के बीच  महिला एशिया कप 2026  का मैच भारतीय समयानुसार रात 8:00 बजे शुरू होगा.

भारत में भारत और पाकिस्तान की महिला टीमों के बीच  महिला एशिया कप 2026  T20I मैचों का LIVE प्रसारण किस टीवी चैनल पर होगा? 

भारत में भारत और पाकिस्तान की महिला टीमों के बीच मैच का सीधा प्रसारण Sony Sports Network पर किया जाएगा.

भारत में प्रशंसक भारत और पाकिस्तान की महिला टीमों के बीच मैच को ऑनलाइन कैसे देख सकते हैं?

भारत में भारत और पाकिस्तान की महिला टीमों के बीच Women's Asia Cup T20I की लाइव स्ट्रीमिंग SonyLIV ऐप और वेबसाइट पर की जाएगी.

भारत में प्रशंसक भारत और पाकिस्तान की महिला टीमों के बीच मैच को फ्री में कैसे देख सकते हैं?

भारत में प्रशंसक भारत और पाकिस्तान की महिला टीमों के बीच मैच को फ्री में DD स्पोर्ट्स पर देख सकते हैं. 

ये भी पढ़ें- 17 साल के कृष्ण चंद्र ने छोड़ा नीरज चोपड़ा को पीछे, U-18 में सबसे दूर भाला फेंकने वाले टॉप 5 जैवलिन थ्रोअर

ये भी पढ़ें- नीरज चोपड़ा- रोहित यादव के बाद 17 साल के जैवलिन थ्रोअर कृष्ण चंद्र ने रचा इतिहास, यूथ चैंपियनशिप में जीता गोल्ड, तोड़ा नेशनल रिकॉर्ड

ये भी पढ़ें- अगर जसप्रीत बुमराह नहीं हुए फिट तो कौन लेगा उनकी जगह? BCCI ने चुना संभावित विकल्प

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Women's Twenty20 Asia Cup 2026, India Women, Pakistan Women, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com