क्रिकेट प्रेमियों के इंतजार का पल समाप्त हो चुका है. एशियन गेम्स वूमेन क्रिकेट कंपटीशन 2026 में भारत और बांग्लादेश महिला क्रिकेट टीम के बीच खेले जाने वाले मुकाबले का आगाज हो चुका है. दोनों टीमें अहम मुकाबले के लिए निशि में आमने-सामने हैं. जहां भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है. भारत ने क्वार्टर फाइनल मुकाबले में जापान को आठ विकेट से हराने वाली अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं किया है. इस मुकाबले का विजेता मंगलवार को होने वाले फाइनल मुकाबले में श्रीलंका से भिड़ेगा. श्रीलंका ने रविवार को पहले सेमीफाइनल मैच में पाकिस्तान को आठ विकेट से हराया था.
टॉस के बाद श्रेयंका पाटिल ने बताया कि जापान में काफी कुछ सुंदर है. आज मैंने सुशी खाया है, जो कि मुझे काफी पसंद है. क्रिकेट के मैदान में चोट के बाद वापसी करना काफी मुश्किल होता है. मेरा प्रयास रहेगा कि टीम की तरफ से ज्यादा से ज्यादा मुकाबले खेलूं और टीम को जीत दिलाऊं. मुझे कई बार चोट लगी है. मगर यहां काफी कुछ सीखने को भी मिला है. लगातार सकारात्मक सोच रखना काफी जरूरी है. चोटों ने मुझे यही सिखाया है. बांग्लादेश के खिलाफ मैं अपने प्लान के मुताबिक गेंदबाजी करना चाहूंगी. सही लाइन लेंथ पर गेंदबाजी करने का प्रयास रहेगा. ड्रेसिंग रूम में काफी एनर्जी है.'
भारत और बांग्लादेश महिला क्रिकेट टीम की प्लेइंग इलेवन
भारत: शेफाली वर्मा, स्मृति मांधना, भारती फुलमाली, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), जी कमालिनी, दीप्ति शर्मा, श्रेयंका पाटिल, श्री चरणी, नंदिनी शर्मा और क्रांति गौड़.
बांग्लादेश: दिलारा अख्तर, जुयैरिया फिरदौस, सोभाना मोस्टारी, निगार सुल्ताना ज्योति (कप्तान और विकेटकीपर), शोरना अख्तर, शारमिन अख्तर, संजिदा अख्तर सुप्ता, राबेया खान, नाहिदा अख्तर, मारुफा अख्तर और सुल्ताना खातून.
यह भी पढ़ें- स्मृति मंधाना ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, महिला टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली टॉप-5 बैटर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं