विज्ञापन

स्मृति मंधाना ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, महिला टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली टॉप-5 बैटर

एशियन गेम्स 2026 में सेमीफाइनल में बांग्लादेश के खिलाफ मैच में स्मृति मंधाना ने इतिहास रच दिया है. अब मंधाना भारतीय महिला टी-20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बैटर बन गईं हैं.

स्मृति मंधाना ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, महिला टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली टॉप-5 बैटर
smriti mandhana ने रचा इतिहास

एशिया कप में सेमीफाइनल मैच में बांग्लादेश के खिलाफ भारतीय महिला टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. इस मैच में भारत की रन मशीन स्मृति मंधाना ने ऐतिहासिक कारनामा करते हुए टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली महिला बैटर बन गईं हैं. ऐसा कर मंधाना ने न्यूजीलैंड की सूजी बेट्स  को पीछे छोड़ दिया है. बेट्स ने 186 मैच में  4,758 रन बनाने में सफल रहीं थी. वहीं, अब मंधाना उनसे आगे निकल कर नंबर वन महिला बैटर टी-20 इंटरनेशनल बन गईं हैं. 

WT20I करियर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैटर

  • स्मृति मंधाना (IND-W): 4788 रन (178 मैच)
  • सूज़ी बेट्स (NZ-W): 4,758 रन (186 मैच)
  • हरमनप्रीत कौर (IND-W): 4287    रन
  • चमारी अथापथु (SL-W): 172 मैचों में 4282 रन
  • सोफी  डिवाइन (NZ-W): 3817   रन (158 मैच)
Latest and Breaking News on NDTV

मैच में मंधाना 19 गेंद पर 37 रन बनाकर आउट हुई. अपना पारी में मंधाना ने 5 चौके और 2 छक्के लगाए, मंधाना का स्ट्राइक रेट 194.74 का रहा.  मंधाना ने शेफाली के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 6 ओवर में 72 रन की साझेदारी की. 

भारतीय प्लेइंग 11: शेफाली वर्मा, स्मृति मांधना, भारती फुलमाली, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), जी कमालिनी, दीप्ति शर्मा, श्रेयंका पाटिल, श्री चरणी, नंदिनी शर्मा और क्रांति गौड़. 

बांग्लादेश प्लेइंग 11: दिलारा अख्तर, जुयैरिया फिरदौस, सोभाना मोस्टारी, निगार सुल्ताना ज्योति (कप्तान और विकेटकीपर), शोरना अख्तर, शारमिन अख्तर, संजिदा अख्तर सुप्ता, राबेया खान, नाहिदा अख्तर, मारुफा अख्तर और सुल्ताना खातून

ये भी पढ़ें-\ पथिरागे नंबर-1, नीरज चोपड़ा टॉप-10 से बाहर, एशियन गेम्स के आगाज के साथ जानें कौन है एशिया के टॉप 10 एथलीट

ये भी पढ़ें-\ नीरज चोपड़ा की राह पर टेकबॉल स्टार क्विंसी डिसूजा? जानिए उनके 5 बड़े रिकॉर्ड

ये भी पढ़ें-\ जायसवाल-रोहित ओपनर, नंबर-3 पर कौन? इरफान पठान ने बताई वेस्टइंडीज वनडे सीरीज में भारत की बेस्ट प्लेइंग XI

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Smriti Mandhana, Asian Games 2026, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com