India Predicted Playing XI : हरारे में भारत और जिम्बाब्वे के बीच दूसरा मैच खेला जाएगा. क्या भारतीय इलेवन में कोई बदलाव होंगे. लेकिन जहां तक कयास लग रहे हैं कि कप्तान श्रेयस अय्यर भारत के उसी प्लेइंग XI के साथ उतरने की उम्मीद है. टीम में चोट की कोई नई समस्या नहीं है और श्रेयस अय्यर के उसी विनिंग कॉम्बिनेशन के साथ बने रहने की संभावना है. वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा के साथ ओपनिंग करेंगे. मयंक यादव ने पहले मैच में शुरुआती सफलता दिलाकर प्रभावित किया था, और भारत के शानदार प्रदर्शन के बाद प्रिंस यादव, अशोक शर्मा और रवि बिश्नोई के अपनी जगह बनाए रखने की उम्मीद है.
क्या प्रभसिमरन सिंह का होगा डेब्यू
प्रभसिमरन सिंह एक ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्हें भारतीय इलेवन में मौका मिलेगा. लेकिन क्या उन्हें दूसरे मैच में जगह मिलेगी. यह कहना अभी मुश्किल है. दरअसल, प्रभसिमरन घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में लगातार बेहतरीन परफॉर्मेंस कर रहे हैं. हाल ही में आईपीएल 2026 में वह पंजाब किंग्स के सबसे सफल बल्लेबाज रहे थे. उनकी आक्रामक बल्लेबाजी पावरप्ले में टीम इंडिया को तेज शुरुआत दिला सकती है. लेकिन जो समीकरण बन रहे हैं उसे देखते हुए प्रभसिमरन सिंह को इस मैच में मौका मिलना मुश्किल है.
भारत संभावित प्लेइंग XI: वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, रवि बिश्नोई, प्रिंस यादव, अशोक शर्मा, मयंक यादव
भारत Vs जिम्बाब्वे दूसरा T20I: हरारे पिच रिपोर्ट
हरारे में आम तौर पर ऐसी T20 पिचें रही हैं जो बल्लेबाजों और गेंदबाजों, दोनों के लिए अच्छी होती हैं. नई गेंद से टॉप ऑर्डर के बल्लेबाजों को थोड़ी परेशानी हो सकती है, लेकिन पिच जल्दी ही सेटल हो जाती है और शॉट खेलने के लिए अच्छी रहती है. जो टीमें 160-170 के आस-पास का स्कोर बनाती हैं, वे इस स्कोर का बचाव करने को लेकर आश्वस्त हो सकती हैं.
भारत Vs जिम्बाब्वे दूसरा T20I: हरारे मौसम की रिपोर्ट
हरारे में मैच के दौरान मौसम साफ और सुहावना रहने की उम्मीद है. खेल के समय तापमान 22-23°C के आस-पास रहेगा, साथ ही नमी कम होगी और हल्की हवाएं चलती रहेगी.
भारत के जिम्बाब्वे दौरा
| मैच | तारीख | वेन्यू | समय (IST) |
| पहला T20I | 23 जुलाई, 2026 (गुरुवार) | हरारे स्पोर्ट्स क्लब, हरारे | शाम 4:30 बजे IST |
| दूसरा T20I | 25 जुलाई, 2026 (शनिवार) | हरारे स्पोर्ट्स क्लब, हरारे | शाम 4:30 बजे IST |
| तीसरा T20I | 26 जुलाई, 2026 (रविवार) | हरारे स्पोर्ट्स क्लब, हरारे | शाम 4:30 बजे IST |
ये भी पढ़ें- IND vs ZIM: दूसरे टी-20 में श्रेयस अय्यर रच देंगे इतिहास, बतौर कप्तान बना देंगे 'किस्मत' वाला वर्ल्ड रिकॉर्ड
ये भी पढ़ें- IND vs ZIM: बल्लेबाजी के बाद अब गेंदबाजी करेंगे वैभव सूर्यवंशी! कोच ने किया खुलासा
ये भी पढ़ें- IND vs ZIM, 2nd T20I FREE Live Telecast: आज कितने बजे शुरू होगा मैच, भारत में फ्री में कैसे देख पाएंगे Live
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं