विज्ञापन

IND vs WI, 4th T20I: भारत की हार के 5 बड़े गुनाहगार, किसी ने गेंद से लुटाए रन तो कोई बल्ले से हुआ फ्लॉप

भारतीय टीम को वेस्टइंडीज के खिलाफ चौथे टी20 मुकाबले में 24 रनों से शिकस्त का सामना करना पड़ा है. 248 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम 223 रन पर सिमट गई. नमन धीर, मयंक यादव, अर्शदीप सिंह, श्रेयस अय्यर और अक्षर पटेल का प्रदर्शन निराशाजनक रहा.

IND vs WI, 4th T20I: भारत की हार के 5 बड़े गुनाहगार, किसी ने गेंद से लुटाए रन तो कोई बल्ले से हुआ फ्लॉप
भारतीय खिलाड़ी

भारत और वेस्टइंडीज के बीच जारी पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का चौथा मुकाबला 14 अक्टूबर को हैदराबाद में खेला गया. जहां भारतीय टीम को 24 रनों से शिकस्त का सामना करना पड़ा. हैदराबाद में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज की टीम 20 ओवरों में 247 रन बनाने में कामयाब हुई थी. विपक्षी टीम की तरफ से जीत के लिए मिले 248 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम 19.3 ओवरों में 223 रनों पर ऑलआउट हो गई. नतीजन टीम को 24 रनों से हार का सामना करना पड़ा. मैच के दौरान भारत की तरफ से कई खिलाड़ियों ने गैर जिम्मेदाराना खेल दिखाया. बात करें उन पांच खिलाड़ियों के बारे में जो भारत की हार के मुख्य गुनाहगार रहे, तो उनके नाम कुछ इस प्रकार हैं- 

नमन धीर

चौथे टी20 मुकाबले में सबसे खराब प्रदर्शन किसी खिलाड़ी का रहा तो वह ऑलराउंडर खिलाड़ी नमन धीर का रहा. पहले गेंदबाजी के दौरान उन्होंने अपने एकमात्र ओवर में 19 रन लुटा डाले. इसके बाद जब बल्लेबाजी की बारी आई तो पहली ही गेंद पर पवेलियन चलते बने. जिससे भारतीय टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए दबाव में आ गई. 

मयंक यादव

मयंक यादव का हाल भी बेहाल रहा. चौथे मुकाबले में उन्होंने टीम के लिए कुल चार ओवरों की गेंदबाजी की. इस बीच 13.00 की इकॉनमी से 52 रन लुटा दिए. इस दौरान उन्हें कोई सफलता भी हाथ नहीं लगी. जिससे भारतीय टीम विपक्षी टीम के ऊपर दबाव नहीं बना सकी. 

अर्शदीप सिंह

मयंक यादव की तरह ही अर्शदीप सिंह का भी हाल रहा. अनुभवी गेंदबाज से बुमराह की गैरमौजूदगी में दमदार गेंदबाजी की अपेक्षा की जाती है. मगर हैदराबाद में उनकी धार कुंद नजर आई. टीम के लिए उन्होंने भी चार ओवरों की गेंदबाजी की. इस बीच 52 रन खर्च कर डाले. हांलांकि, इस दौरान वह एक विकेट चटकाने में कामयाब रहे. 

श्रेयस अय्यर 

कुछ मुकाबलों को छोड़ दें तो श्रेयस अय्यर ने अब तक हर मौकों पर टीम को निराश ही किया है. आज चुनौती भरे मुकाबले में उनसे एक आतिशी पारी की उम्मीद थी. मगर आज भी वह सस्ते में आउट हो गए. टीम के लिए चौथे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने कुल 11 गेंदों का सामना किया. इस बीच वह 16 रन ही बना पाए. 

अक्षर पटेल 

अक्षर पटेल गेंदबाजी में तो लगातार दम दिखा रहे हैं. मगर बल्लेबाजी में उनका हाथ लगातार तंग नजर आ रहा है. आज के मुकाबले में भी उनका बल्ला खामोश रहा. टीम के लिए पहले गेंदबाजी के दौरान उन्होंने 45/1 रन खर्च डाले. वहीं जब बल्लेबाजी की बारी आई तो केवल तीन रन पर ही आउट हो गए. 

यह भी पढ़ें- 6 चौके, 4 छक्के, 243.47 की स्ट्राइक रेट से फिफ्टी, संजू सैमसन की 23 गेंदों वाली धमाकेदार पारी देखी?


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mumbai Indians, India, West Indies, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com