विज्ञापन
5 years ago

IND vs WI 1st ODI: भारत ने पहले वनडे में वेस्टइंडीज को 6 विकेट से हरा दिया. सूर्यकुमार यादव 34 और दीपक हुड्डा 26 ने मिलकर भारत को जीत दिला दी. जीत के साथ ही भारतीय टीम सीरीज में 1-0 से आगे हो गए हैं. भारत की ओर से रोहित शर्मा ने 60 रन की पारी खेली. इसके अलावा ईशान किशन ने 28 रन बनाए. भारत के पूर्व कप्तान कोहली केवल 8 रन ही बना सके. पंत ने 11 रन बनाए. वेस्टइंडीज की ओर से जोसेफ ने 2 विकेट लिए, हुसैन को 1 विकेट मिला. भारत के पंत रन आउट हुए थे. बता दें कि भारत का यह वनडे क्रिकेट में 1000वां वनडे मैच था. इस ऐतिहासिक मैच में जीत के साथ ही रोहित युग का आगाज हो गया है. स्कोरकार्ड

 इससे पहले  भारत के कप्तान रोहित ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. दीपक हुड्डा आज डेब्यू कर रहे हैं. पहले खेलने उतरी वेस्टइंडीज की पूरी टीम 43.5 ओवर में 176 रन बनाकर ऑलआउट हो गई. भारत की ओर से चहल ने 4, सुंदर को 3 विकेट मिले. इसके अलावा प्रसिद्ध कृष्णा को 2 विकेट मिला. एक विकेट सिराज लेने में सफल रहे. वेस्टइंडीज की ओर से सबसे ज्यादा रन जेसन होल्डर ने बनाए. होल्डर ने मुश्किल समय में 57 रनों की पारी खेली. 

IND vs WI: चहल ने दिया पोलार्ड को गच्चा, पिच पर गेंद नचाकर ऐसे किया बोल्ड- Video

बता दें कि भारतीय टीम को पिछले वनडे सीरीज में हार का सामना करना पड़ा था. साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में भारतीय टीम को हार नसीब हुई थी. वेस्टइंडीज के खिलाफ यह पहला वनडे मैच भारतीय वनडे क्रिकेट के इतिहास का 1000वां वनडे मैच था. भारत ने अब तक 1000 एकदिवसीय मैच खेले हैं और 519 जीत दर्ज की हैं.उसे 431 हार का सामना करना पड़ा है,  इसमें से नौ मैच टाई पर समाप्त हुए हैं जबकि 41 मैचों का कोई नतीजा नहीं निकला. 

IND vs WI: चहल ने दिया पोलार्ड को गच्चा, पिच पर गेंद नचाकर ऐसे किया बोल्ड- Video

भारतीय XI: रोहित शर्मा (c), ईशान किशन, विराट कोहली, ऋषभ पंत (w), सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, युजवेंद्र चहल, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज

वेस्टइंडीज XI: ब्रैंडन किंग, शाई होप, शमर ब्रूक्स, डैरेन ब्रावो, निकोलस पूरन (W), कीरोन पोलार्ड (C), जेसन होल्डर, फैबियन एलन, अल्जारी जोसेफ, केमार रोच, अकील होसेन

India vs West Indies 1st ODI Live Cricket Score Update from Narendra Modi Stadium, Ahmedabad

U19 World Cup: भारत ने फाइनल में इंग्लैंड को हराया, रिकॉर्ड 5वीं बार जीता खिताब .

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
India, West Indies, Rohit Parmod Sharma, Virat Kohli, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com