विज्ञापन

भारत-US ट्रेड डील इसलिए नहीं हुआ क्योंकि पीएम मोदी ने डोनाल्ड ट्रंप को फोन नहीं किया: वाणिज्य मंत्री हॉवर्ड लुटनिक

भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील अभी तक नहीं हो पाया है. इस बीच अमेरिका के एक मंत्री ने बताया है कि आखिर क्यों ये डील अभी तक नहीं हो पाई है.

भारत-US ट्रेड डील इसलिए नहीं हुआ क्योंकि पीएम मोदी ने डोनाल्ड ट्रंप को फोन नहीं किया: वाणिज्य मंत्री हॉवर्ड लुटनिक
अमेरिका वाणिज्य मंत्री हॉवर्ड लुटनिक
वाशिंगटन:

अमेरिका के वाणिज्य मंत्री हॉवर्ड लुटनिक ने कहा कि भारत के साथ व्यापार समझौता इसलिए नहीं हो पाया क्योंकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को फोन नहीं किया. गौरतलब है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अगस्त 2025 में अतिरिक्त 25 प्रतिशत टैरिफ लगा दिया था. जिसके बाद कुछ भारतीय सामानों पर कुल टैरिफ बढ़कर 50 फीसदी तक पहुंच गया है.  

लुटनिक ने यह बयान ऐसे समय में दिया है जब हाल ही में ट्रंप ने कहा था कि पीएम मोदी जानते थे कि वह भारत के रूसी तेल खरीदने से नाखुश हैं और अमेरिका कभी भी भारत पर शुल्क बढ़ा सकता है. अमेरिकी राष्ट्रपति ने यह बयान दोनों देश के बीच द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर बातचीत के दौरान दिया.

व्यापार समझौते पर अब तक छह दौर की बातचीत हो चुकी है. इस समझौते में अमेरिका में प्रवेश करने वाले भारतीय सामानों पर लगने वाले 50 प्रतिशत शुल्क के समाधान के लिए एक ढांचागत समझौता शामिल है. लुटनिक ने गुरुवार को एक ‘पॉडकास्ट' में कहा कि उन्होंने मोदी से राष्ट्रपति को फोन करके समझौते को अंतिम रूप देने का अनुरोध किया था. हालांकि, भारत ऐसा करने में ‘असहज ' महसूस कर रहा था इसलिए पीएम मोदी ने फोन नहीं किया.

वाणिज्य मंत्री ने कहा कि अमेरिका ने इंडोनेशिया, फिलीपींस और वियतनाम के साथ व्यापार समझौते किए हैं लेकिन उन्हें उम्मीद थी कि भारत के साथ व्यापार समझौता इन देशों से पहले हो जाएगा.

उन्होंने कहा कि हमने इंडोनेशिया, फिलीपींस और वियतनाम के साथ कई समझौते किए और उनकी घोषणा भी कर दी. ये सभी समझौते इसलिए ऊंची दरों पर किए गए क्योंकि बातचीत के दौरान यह मान लिया गया था कि भारत पहले ही प्रक्रिया पूरी कर लेगा. लेकिन ऐसा नहीं हुआ.  नतीजतन, जिन देशों के साथ पहले समझौते हुए, वे महंगे या ऊंची दर पर तय हुए. फिर बाद में जब भारत ने संपर्क किया और कहा कि ठीक है, हम तैयार हैं तो मैंने उनसे कहा ‘किस बात के लिए तैयार हैं?'

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India US Trade Deal, PM Narendra Modi, Donald Trump
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com