भारत और साउथ अफ्रीका की टीम 9 जून से शुरु होने वाले पांच मैचों की टी20 सीरीज (India vs South Africa) में भिड़ने जा रहे हैं. पहला मैच गुरुवार को नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा. प्रोटीज टीम 2 जून को ही दिल्ली पहुंच चुकी है और अपनी तैयारी शुरु कर चुकी है. एक लंबे आईपीएल सीजन के बाद कुछ दिनों का ब्रेक लेकर भारतीय खिलाड़ी (Team India) रविवार को राष्ट्रीय राजधानी में इकट्ठा हुए. सोमवार से केएल राहुल (KL Rahul) की टीम ने भी ट्रेनिंग करना शुरू कर दिया है.
यह भी पढ़ें: तो इस वजह से Joe Root ने लिया था कप्तानी छोड़ने का फैसला, प्लेयर ने खुद बताया कारण
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
बीसीसीआई ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर अरुण जेटली स्टेडियम में ट्रेनिंग करते भारतीय स्क्वाड का एक वीडियो पोस्ट किया है.
Back in Blue - Prep mode ????#TeamIndia begin training in Delhi ahead of the 1st T20I against South Africa.@Paytm #INDvSA pic.twitter.com/kOr8jsGJwL
— BCCI (@BCCI) June 6, 2022
KL Rahul and Co. have started practising for the first T20I at Arun Jaitley Stadium, New Delhi. #TeamIndia #CricketTwitter #INDvSA pic.twitter.com/ZsMwilWwUJ
— Karamdeep 🎥📱 (@oyeekd) June 6, 2022
टीम इंडिया के सीनियर खिलाड़ी - विराट कोहली, रोहित शर्मा और जसप्रीत बुमराह इस टी20 सीरीज में हिस्सा न लेकर आराम कर रहे हैं. हाल ही में संपन्न हुए आईपीएल में प्रभावी प्रदर्शन करने वाले युवा उमरान मलिक और अर्शदीप सिंह को इस सीरीज के लिए स्क्वाड में शामिल किया गया है.
रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी में इस सीरीज के लिए केएल राहुल कप्तानी करेंगे, जबकि ऋषभ पंत टीम के उपकप्तान होंगे. अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक को भी आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए शानदार प्रदर्शन करने की वजह से टीम में शामिल किया गया है.
गुजरात टाइटंस को पहले ही साल आईपीएल चैंपियन बनाने वाले हार्दिक पांड्या की टीम में वापसी हो चुकी है. हार्दिक ने यूएई में हुए 2021 टी20 वर्ल्ड कप के दौरान आखिरी बार टीम इंडिया का प्रतिनिधित्व किया था. इसके साथ ही श्रेयस अय्यर, दीपक हुड्डा, अक्षर पटेल और रवि बिश्नोई जैसे आईपीएल परफॉर्मर्स को भी टी20 स्क्वाड में जगह दी गई है. वेस्टइंडीज और श्रीलंका के खिलाफ पिछली सीरीज में खेलने वाले वेंकटेश अय्यर की टीम में जगह बरकरार है.
यह भी पढ़ें: T20 वर्ल्ड कप से पहले विराट, रोहित, राहुल पर भड़के कपिल देव, गुस्से में बोल दी यह बड़ी बात
युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव यानी "कुल-चा" की जोड़ी आने वाले सीरीज में खेलते हुए दिख सकती है. तेज गेंदबाजी के लिए हर्षल पटेल और भुवनेश्वर कुमार के साथ पंजाब किंग्स के युवा पेसर अर्शदीप सिंह को राष्ट्रीय टीम में शामिल किया गया है.
भारतीय टी20 टीम: केएल राहुल (कप्तान), रुतुराज गायकवाड़, ईशान किशन, दीपक हुड्डा, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (उपकप्तान/विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, वेंकटेश अय्यर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, अवेश खान, अर्शदीप सिंह, उमरान मलिक
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं