- विराट, रोहित, राहुल पर भड़के कपिल देव
- कहा- टीम को जब भी रनों की जरूरत होती है ये...
- टीम इंडिया के मौजूदा कप्तान हैं रोहित शर्मा
इस साल आईसीसी पुरुष T20 वर्ल्ड कप का आयोजन ऑस्ट्रेलिया में होने वाला है. आगामी टूर्नामेंट को लेकर सभी टीमों ने अभी से तैयारी करनी शुरू कर दी है. टीम इंडिया ने भी अगले सीजन को ध्यान में रखते हुए अपने युवा एवं अनुभवी खिलाड़ियों को परखना शुरू कर दिया है. टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले भारतीय टीम के 63 वर्षीय पूर्व कप्तान कपिल देव (Kapil Dev) ने मौजूदा समय के शीर्ष खिलाड़ियों को जमकर लताड़ लगाई है. दरअसल उन्होंने खासतौर पर रोहित शर्मा, विराट कोहली और केएल राहुल को लेकर अपने विचार साझा किए हैं.
पूर्व भारतीय कप्तान के अनुसार अब वक्त आ गया है कि ये तीनों खिलाड़ी क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारूप में अपना अप्रोच बदलें. उनके अनुसार अगर भारतीय टीम को आगामी T20 वर्ल्ड कप में ट्रॉफी अपने नाम करनी है तो इन तीनों खिलाड़ियों (रोहित, विराट और राहुल) को बेहतरीन प्रदर्शन दिखाना होगा.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
कपिल देव ने यूट्यूब चैनल अनकट पर खास बातचीत के दौरान कहा, 'पूर्व कप्तान विराट कोहली और मौजूदा कप्तान रोहित शर्मा की साख बहुत बड़ी है, और उनके उपर हमेशा दबाव रहता है, लेकिन ऐसा नहीं होना चाहिए. आपको निर्भीक होकर खेलने होंगे. इनके अंदर क्षमता है कि यह 150-160 की स्ट्राइक रेट से रन बना सकते हैं.'
उन्होंने कहा, 'टीम को जब भी रनों की जरूरत होती है ये खिलाड़ी आउट हो जाते हैं. इससे अन्य खिलाड़ियों पर दबाव बनता है.' उन्होंने कहा, 'आप एंकर बनकर खेलें या तो फिर स्ट्राइकर बनकर.'
हाल ही में आईपीएल में नई नवेली टीम एलएसजी की अगुवाई करने वाले 30 वर्षीय अनुभवी बल्लेबाज केएल राहुल के बारे में उन्होंने बात करते हुए कहा, 'राहुल की बात करें, टीम अगर उन्हें पूरे 20 ओवर बल्लेबाजी करने को कहती और वह 60 रन बनाकर नाबाद वापस लौटते हैं तो यह उनकी क्षमता के हिसाब से न्यायपूर्ण नहीं है. उन्हें अपनी यह अप्रोच बदलनी होगी.'
वेस्टइंडीज के खिलाफ ODI सीरीज में बाबर फिर तोड़ेंगे कोहली का विराट रिकॉर्ड, रचा जाएगा नया इतिहास
इसके अलावा उन्होंने कहा अगर बड़े खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन नहीं करते हैं तो अन्य खिलाड़ियों को आजमाना चाहिए. उन्होंने कहा सिर्फ बड़ी छवि काफी नहीं है. बड़े प्लेयर का इंपैक्ट भी बड़ा होता है. उन्हें अच्छे प्रदर्शन भी करने होते हैं.
IPL से जुड़ी Latest Updates के लिए अभी NDTV Sports Hindi को सब्सक्राइब करें. Click to Subscribe
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं