विज्ञापन

IND vs PAK: दिवाली पर भारत-पाकिस्तान का महामुकाबला, दांव पर सेमीफाइनल का टिकट, जानें कहां देख पाएंगे लाइव

दिवाली के दिन भारत-पाकिस्तान के बीच महामुकाबला होना है. अगर टीम इंडिया इस मैच को जीत जाती है तो उसके सेमीफाइनल की राह आसान हो जाएगी.

IND vs PAK: दिवाली पर भारत-पाकिस्तान का महामुकाबला, दांव पर सेमीफाइनल का टिकट, जानें कहां देख पाएंगे लाइव
दिवाली पर भारत-पाकिस्तान का महामुकाबला

दीपावली के दिन क्रिकेट फैंस को मैदान पर धमाके देखने को मिलेंगे, जब भारत-पाकिस्तान भिड़ेंगे. दोनों देश अंडर-19 एशिया कप में ग्रुप-स्टेज मैच में आमने-सामने होंगे. भारतीय टीम की नजरें सेमीफाइनल की राह आसान करने पर होगी. टीम इंडिया अपने पिछले मैच में नेपाल को 10 विकेट से हराकर इस मुकाबले में आ रही है, जबकि पाकिस्तान ने अपने पहले ग्रुप स्टेज मैच में यूएई को नौ विकेट से हराया था.अब, दोनों कट्टर प्रतिद्वंद्वी अल अमरत क्रिकेट ग्राउंड पर भिड़ेंगे.

नेपाल के खिलाफ मैच में टीम इंडिया के लिए इशान सूद और अर्जुन राजपूत ने बॉल से कमाल दिखाया, दोनों ने तीन-तीन विकेट लिए और बॉलिंग यूनिट में अहम रोल निभाया. दूसरे बॉलर्स ने भी मदद की, और टीम ने विरोधी टीम को 128 रन पर समेट दिया. जवाब में, इंडियन ओपनर्स ने चेज पूरा किया, जिसमें आर्यवीर सहवाग ने नाबाद 70 रन बनाए, जबकि लक्ष्य रायचंदानी ने क्रीज पर रहते हुए 53 रन बनाए.

पाकिस्तान के लिए, यूएईके खिलाफ मैच में मोहम्मद सय्याम ने तीन विकेट लिए. अली रजा, रिजवानुल्लाह और हसनैन अब्बास डार ने दो-दो विकेट लिए. पाकिस्तान की बॉलिंग यूनिट ने यूएई को पहली इनिंग में 224 रन पर रोक दिया. इसके बाद मेन इन ग्रीन ने नौ विकेट बाकी रहते 225 रन का टारगेट पूरा किया.

दोनों टीमें हाल ही में अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में एक-दूसरे के खिलाफ खेली थीं, जहां भारत 58 रन से जीत दर्ज की थी.  उस मुकाबले में वेदांत त्रिवेदी ने भारत के लिए बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया था और 68 रनों की पारी खेली थी. जवाब में पाकिस्तान 194 रन पर ऑल आउट हो गई, जिसमें खिलन पटेल और आयुष म्हात्रे ने तीन-तीन विकेट लिए थे.

कब और कहां होगा मुकाबला?

भारत बनाम पाकिस्तान अंडर-19 एशिया कप 2026 का मैच 8 नवंबर को अल अमराट क्रिकेट ग्राउंड, ओमान में खेला जाएगा.

भारत में कितने बजे शुरू होगा मैच

दोनों देशों के बीच यह मुकाबला भारतीय  समयानुसार सुबह 10:30 बजे शुरू होगा, जबकि मैच का टॉस 10 बजे होगा.

कहां देख पाएंगे लाइव

भारत बनाम पाकिस्तान के बीच यह मुकाबला फैंस सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के अलग-अलग चैनलों पर देख पाएंगे. जबकि मैच की लाइव स्ट्रमिंग SonyLIV ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी.

ऐसा है दोनों देशों का स्क्वाड

इंडिया U19: लक्ष्य रायचंदानी (कप्तान), आर्यवीर सहवाग, वी.के. विनीत, यशबर्धन सिंह चौहान (उपकप्तान), कुशाग्र ओझा, अर्जुन राजपूत, मनाल चौहान, अन्वय द्रविड़ (विकेटकीपर), रजत बघेल (विकेटकीपर), वी. यशवीर, आर्यन सवसानी, मोहित उल्वा, काव्या पटेल, शविन विनोद, इशान सूद.

पाकिस्तान U19: फरहान यूसुफ (कप्तान), अब्दुल कादिर (विकेट कीपर), अब्दुल सुभान, अहमद हुसैन, अली रजा, हमजा जहूर (विकेट कीपर), हसनैन अब्बास डार, हयाम खान, हुजैफा अहसान, जहांगीर बिलाल, मोहम्मद हुजैफा, मोहम्मद सेयाम, नकाब शफीक, रिजवानुल्लाह, उस्मान खान.

यह भी पढ़ें: वैष्णवी अडकर-रुतुजा भोसले ने रचा इतिहास, WTA टूर फाइनल में पहुंचने वाली पहली ऑल-इंडियन जोड़ी

यह भी पढ़ें: हार्दिक पंड्या पंजाब किंग्स में, अर्शदीप सिंह मुंबई इंडियंस में? IPL की सबसे बड़ी ट्रेड डील पर बड़ा दावा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India U19, Pakistan U19, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com