पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज शाहिद अफरीदी ने ऑल टाइम वर्ल्ड टेस्ट 11 का चुनाव किया है, जिसमें अफरीदी ने ओपनर के तौर पर पाकिस्तानी दिग्गज सईद अनवर का चुनाव किया है. उनके साथ अफरीदी ने ओपनर के तौर पर ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर बल्लेबाज एडम गिलकिस्ट को जगह दी है. नंबर 3 पर अफरीदी की पसंद रिकी पोंटिंग बने हैं. नंबर 4 पर शाहिद अफरीदी ने सचिन तेंदुलकर को चुना है.
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इंजमाम उल हक को भी अफरीदी ने अपनी इस टीम का हिस्सा बनाया है, अफरीदी की पसंद नंबर 5 पर इंजमाम उल हक बने हैं. वहीं, ऑलराउंडर के लिए अफरीदी ने जैक कैलिस का चुनाव किया है.
पूर्व पाक दिग्गज ने अपनी इस टीम में विकेटकीपर के लिए राशिद लतीफ का चुनाव किया है जिसने फैन्स को चौंका दिया है. इसके अलावा अफरीदी ने वर्ल्ड ऑल टाइम प्लेइंग 11 में तेज गेंदबाज के लिए वसीम अकरम, ग्लेन मैक्ग्राथ और शोएब अख्तर का चुनाव किया है. अपनी इस खास टीम में अफरीदी ने एक ही स्पिनर को जगह दी है और वह शेन वार्न हैं.
सचिन तेंदुलकर को बताया नंबर 1
अफरीदी ने सचिन तेंदुलकर को दुनिया का सबसे महान बल्लेबाज करार दिया. अफरीदी ने तेंदुलकर को लेकर कहा, "अगर आप उसका रिकॉर्ड देखें तो वह टॉप प्लेयर्स में से एक है, जो जितना अच्छा हो सकता है, उतना अच्छा है, इसमें कोई शक नहीं कि वह वर्ल्ड क्लास प्लेयर है और वह मेरे भी पसंदीदा क्रिकेटर में से एक है."
इंजमाम उल हक को बेस्ट मीडिल ऑर्डर बल्लेबाज
पूर्व पाक कप्तान ने इंजमाम उल हक को विश्व क्रिकेट का सबसे बेहतरीन मीडिल ऑर्डर बल्लेबाज करार दिया है. अफरीदी ने इंजमाम को लेकर कहा, "इंजमाम उल हक बेस्ट मीडिल ऑर्डर बल्लेबाज हैं इसमें कोई शक नहीं है".

Photo Credit: ICC You tube
शाहिद अफरीदी ऑल टाइम वर्ल्ड टेस्ट प्लेइंग-11
सईद अनवर, एडम गिलकिस्ट, रिकी पोंटिंग, सचिन तेंदुलकर, इंजमाम उल हक, जैक कैलिस, राशिद लतीफ (विकेटकीपर), वसीम अकरम, ग्लेन मैक्ग्राथ, शोएब अख्तर, शेन वार्न
यह भी पढ़ें | ऑफिस की दिवाली पार्टी में छा गईं सारा तेंदुलकर, उनके लुक पर ठहरी लोगों की निगाहें
यह भी पढ़ें | विराट कोहली से घरेलू क्रिकेट में वापसी की अपील, विजय दहिया बोले- 'उन्हें ड्रेसिंग रूम में बैठाकर रखूंगा'
यह भी पढ़ें | आकिब नबी OUT, मोहम्मद सिराज IN? रोहित-गिल ओपनर, न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में ऐसी हो सकती है भारतीय -11
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं