विज्ञापन

'कैप्टन इंडिया को हराना है,' PAK कप्तान की फैंस ने बढ़ाई टेंशन, रिकॉर्ड में भारत का दबदबा

महिला T20 एशिया कप 2026 में भारत और पाकिस्तान का मैच 5 सितंबर को खेला जाएगा. ये मैच भारतीय समयानुसार शाम 6:30 से शुरू होगा. एक्शन से पहले पाक फैंस अपनी टीम से बढ़ी उम्मीदें लगाए बैठे हैं, जिसके वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं.

'कैप्टन इंडिया को हराना है,' PAK कप्तान की फैंस ने बढ़ाई टेंशन, रिकॉर्ड में भारत का दबदबा
Fatima Khan
X (formerly Twitter)

India vs Pakistan:  भारत और पाकिस्तान के बीच एक बार फिर हाई-वोल्टेज एक्शन होने जा रहा है. सात बार की चैंपियन टीम इंडिया 5 सितंबर को महिला T20 एशिया कप के ग्रुप A के 9वें मैच में पाकिस्तान का सामना करेगी. ये मुकाबला दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैच पर दोनों ही देश के फैंस की नजरें टिकी हुई हैं. इस बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जहां एक पाकिस्तानी फैन कप्तान फातिमा सना से एक खास डिमांड करता नजर आ रहा है.

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि पाकिस्तान महिला टीम की कप्तान फातिमा सना फैंस के साथ एक वीडियो रिकॉर्ड कर रही होती हैं, जिसमें उनके पीछे स्टेडियम में मौजूद कुछ फैंस कहते नजर आ रहा हैं, 'इंडिया के खिलाफ जीतना है, और एशिया कप भी जीतना है. हम प्रत्येक मैच में आपको सपोर्ट करने आएंगे. हम स्पेशली आपके लिए आए हैं.' इसके जवाब में कप्तान 'इंशाअल्लाह' कहते हुए नजर आती हैं.

यहां देखें पाकिस्तानी फैंस और कप्तान सना खान की बातचीत के वीडियो

हेड-टू-हेड में किसका पलड़ा भारी?

अगर दोनों टीमों के हेड टू हेड रिकॉर्ड बात करें तो सच्चाई कुछ और ही है, जोकि पाकिस्तानी फैंस को आसानी से हजम नहीं होगी. दरअसल, पाकिस्तान और भारतीय महिला टीम के बीच कुल कुल 16 T20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं, जिसकमें से टीम इंडिया ने 13 मुकाबलों में जीत दर्ज की है, जबकि पाकिस्तान महिला टीम सिर्फ 3 मैच ही जीत सकी है.

कब-कहां देखें भारत-पाकिस्तान का मैच?

दरअसल, भारत और पाकिस्तान के मैच को लेकर फैंस के बीच एक अलग ही क्रेज देखने को मिलता है. एशिया कप में दोनों टीमें 5 सितंबर को आमने-सामने होंगी. फैंस ये मुकाबला टीवी पर Sony Sports Ten 1 SD और HD चैनलों पर लाइव देख सकते हैं. इसके अलावा Sony LIV ऐप और वेबसाइट पर लाइव-स्ट्रीमिंग उपलब्ध होगी.

महिला एशिया कप के लिए भारतीय टीम: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), शैफ़ाली वर्मा, भारती फुलमाली, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), जी. कामलिनी (विकेटकीपर), अरुंधति रेड्डी, प्रेमा रावत, राधा यादव, श्री चरणी, रेणुका ठाकुर, नंदिनी शर्मा, क्रांति गौड़ और प्रतिका रावल.

महिला एशिया कप के लिए पाकिस्तान टीम: फातिमा सना (कप्तान), आयशा जफर, इमान नसीर, एमान फातिमा, गुल फिरोजा, मोमिना रियासत, मुनीबा अली सिद्दीकी (विकेटकीपर), सदफ शमास, नशरा सुंधू, सादिया इकबाल, सायरा जबीन, शवाल जुल्फिकार, तूबा हसन, उम्म-ए-हानी, वहीदा अख्तर.

ये भी पढ़ें-  BCCI की इंग्लैंड-आयरलैंड दौरे की समीक्षा मीटिंग कल, गंभीर और अगरकर भी होंगे, इन 3 बड़े विषयों पर होगी बात

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India Women, Pakistan Women, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com