विज्ञापन
This Article is From May 01, 2023

Asia Cup 2023: नहीं खेला जाएगा एशिया कप, पाकिस्तान ने BCCI को ठहराया ज़िम्मेदार: रिपोर्ट्स

रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं कि "अगर पीसीबी हाइब्रिड मॉडल पर कायम रहता है तो एशिया कप 2023 शायद नहीं हो पाएगा. बीसीसीआई इसे रद्द करने के लिए तैयार है.

Asia Cup 2023: नहीं खेला जाएगा एशिया कप, पाकिस्तान ने BCCI को ठहराया ज़िम्मेदार: रिपोर्ट्स
Asia Cup 2023: नहीं खेला जाएगा एशिया कप, पाकिस्तान ने BCCI को ठहराया ज़िम्मेदार
नई दिल्ली:

Asia Cup 2023 की मेज़बानी पाकिस्तान को मिली है. लेकिन बीसीसीआई (BCCI) ने पहले ही ये साफ कर दिया है कि टीम इंडिया एशिया कप खेलने पाकिस्तान नहीं जाएगी. ऐसे में एशिया कप कहां खेला जाएगा इसे लेकर लंबे समय से विवाद जारी है. पीसीबी अपनी ज़िद पर अड़ा है कि इसे पाकिस्तान में ही आयोजित किया जाना चाहिए. बेशक टीम इंडिया अपने मैच किसी तटस्थ स्थान पर खेल ले. इसी बीच रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं कि "अगर पीसीबी हाइब्रिड मॉडल पर कायम रहता है तो एशिया कप 2023 शायद नहीं हो पाएगा. बीसीसीआई इसे रद्द करने के लिए तैयार है और उसने पांच देशों के टूर्नामेंट की योजना बनाना शुरू कर दिया है, जो एशिया कप की विंडो के दौरान आयोजित किया जाएगा."

मीडिया रिपोर्ट्स में ये कहा जा रहे है कि "पीसीबी एशिया कप का त्याग करने के लिए तैयार है क्योंकि बीसीसीआई पांच देशों का टूर्नामेंट आयोजित कराना चाहता है." इससे पहले पीसीबी ने एशिया कप के लिए 'हाईब्रिड मॉडल' पेश किया था जिसमें कहा गया था कि पाकिस्तान अपने सारे मैच पाक में ही खेलेगा. टीम इंडिया अपने मैच यूएई, दुबई, ओमान या फिर श्रीलंका में खेल सकती है. इसी बीच अब ये खबर आ रही है कि एशिया कप अब खेला ही नहीं जाएगा. यानि कि पांच देशों का कोई और टूर्नामेंट इसके स्थान पर खेला जा सकता है. 

--- ये भी पढ़ें ---

* सांसे थमा देने वाले मैच में जडेजा की गेंद पर धोनी ने ललचा कर बैटर को किया स्टंप, Video
* सरफराज खान ने क्रीज पर लेटकर लगाया अजब-गजब शॉट, देखकर फैन्स के बीच मचा बवाल, Video

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rohit Gurunath Sharma, Virat Kohli, Mohammad Babar Azam, India, Pakistan, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com